70 लाख की हेरोइन तस्करी मामले में सीपीएफ के जवान तक पहुँची रेवाड़ी पुलिस

By Sahab Ram
On: February 20, 2022 11:37 AM
Follow Us:

70 लाख की हेरोइन तस्करी मामले में सीपीएफ के जवान तक पहुँची रेवाड़ी पुलिस

रेवाड़ी पुलिस ने 70 लाख की हेरोइन तस्करी मामले में अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जाँच के दौरान सामने आया है कि सीपीऍफ़ के जवान ने आरोपियों को हेरोइन उपलब्ध कराई थी. इसलिए पुलिस जवान के कमांडेंट से संपर्क कर रही है. ताकि आरोपी जवान को जाँच में शामिल करने के लिए रेवाड़ी लाया जा सकें.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

 4 दिन पहले बरादम की थी 140 ग्राम हेरोइन

आपको बता दें कि 4 दिन पहले पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर रेवाड़ी-रोहतक हाइवे पर जाल पिछाकर अविनाश उर्फ़ रिंकू नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था. जिसके पास से एक क्रेटा गाड़ी और 140 ग्राम हेरोइन पुलिस ने बरामद की थी. अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में हेरोइन नशे की कीमत 5 करोड़ प्रति किलोग्राम है. जिसके के मुताबिक़ करीबन 70 लाख की हेरोइन पुलिस ने बरामद की थी.

 

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

तीन नशे के सौदागरों को पुलिस कर चुकी है काबू

जिस गाड़ी को पुलिस ने बरामद किया था. उसकी नम्बर प्लेट भी फर्जी पाई गई थी. पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था.  पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया. पुलिस रिमांड में आरोपी अविनाश ने बताया कि वो महेद्रगढ़ जिला के चेला गाँव के अमित उर्फ़ सरपंच ने हेरोइन उपलब्ध कराई थी. जिसे काबू कर पूछताछ की गई तो उसी गाँव के धर्मेन्द्र उर्फ़ बबलू का नाम सामने आया .

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सीपीऍफ़ के जवान का नाम सामने आया है. जिसे जाँच में शामिल करने के लिए पुलिस ने जवान के कमांडेट से संपर्क किया है.  बहराल नशे के सौदागरों की एक से एक कड़ी छोड़ते हुए पुलिस सीपीऍफ़ के जवान तक जा पहुँची है. ऐसे में आरोपी जवान से पूछताछ के बाद सामने आया पायेगा कि वो ये हेरोइन कहाँ से लेकर आया है.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment