Rewari: विशाल शर्मा मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, पांचवा अभी फरार

By Sahab Ram
On: September 22, 2023 7:29 PM
Follow Us:

Rewari: पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस वारदात का मास्टर माइंड कुलदीप है। आरोपी कुलदीप मृतक विशाल शर्मा के साथ फाइनेंस कंपनी में पैसे कैलेक्सन का काम करता था। कुलदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। जिसके बाद दो बाइक पर सवार होकर पाँच आरोपी लूट की वारदात करने के लिए सेक्टर तीन पहुँचे थे। जहां विशाल शर्मा बाइक से जा रहा था।

आरोपियों ने पहले विशाल की बाइक को टक्कर मारकर रूपय से भरा बैग छिनने की कोशिश की। विशाल ने विरोध किया तो बदमाशों ने विशाल को गोली मारकर बैग छिन लिया और मौके से फरार हो गए। घायल विशाल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं पुलिस ने लूट, हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की चार टीमों लगी थी। जिसके बाद सीआईए-2 टीम आरोपियों की तलाश करते-करते गुजरात के भुज पहुंची जहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि चौथे आरोपियों को राजस्थान के टपुकड़ा से गिरफ्तार किया गया है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर निवासी कुलदीप उर्फ ताका उर्फ दीपू, पलवल जिला निवासी बलदेव सिंह, अलवर जिला निवासी सतनाम सिंह उर्फ टीटू और चरण सिंह उर्फ चरणी के रूप में हुई है। आरोपी कुलदीप और सतनाम पर पहले भी चोरी , स्नेचिंग जैसे आपराधिक मामले दर्ज है।  फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। ताकि लूट की गई पूरी राशि और फरार आरोपी तक भी पहुंचा जा सकें।

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now