रेवाड़ी पुलिस ने मनाया “पुलिस उपस्थिति दिवस  

By Sahab Ram
On: January 25, 2022 12:38 PM
Follow Us:

रेवाड़ी पुलिस ने मनाया “पुलिस उपस्थिति दिवस  

जिला पुलिस द्वारा आज पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया गया है।  पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार  के मार्गदर्शन में जिला भर में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत पुलिस ने विशेष रूप से गश्त, नाकाबन्दी व चैकिंग की है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराना है ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करें। अभियान के तहत सभी प्रभारी थाना/चौकी को अपने-2 क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त व नाकाबंदी करने बारे दिशा-निर्देश जारी किए गए।

 

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

थाना/चौकी में मौजूद ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल को गश्त व नाकाबन्दी पर तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन, एसपी ऑफिस, एस्कॉर्ट गार्द आदि में तैनात पुलिस बल को भी नाकों व गश्त में तैनात किया गया है। महिला पुलिस कर्मियों को भी गश्त व नाकाबन्दी पर तैनात किया गया है। 6 घंटे चले अभियान के दौरान सभी राइडर/पीसीआर (PCR) निरंतर गश्त में रही है। सभी राजपत्रित अधिकारियों ने अपने-2 एरिया में गश्त व चेकिंग की है तथा अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है।

रेवाड़ी पुलिस ने मनाया “पुलिस उपस्थिति दिवस  

पुलिस द्वारा शहर  के भीड़भाड़ वाले बाजार में कस्बों के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्क तथा सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष रूप से पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस की अलग-2 टीमों द्वारा होटल, ढाबों, धर्मशाला, पीजी, होस्टल आदि को चेक किया गया। गश्त, नाकाबन्दी व चैकिंग के दौरान मिलने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

 

हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में “पुलिस उपस्थिति दिवस” पर रेवाड़ी पुलिस के सभी पुलिस अधिकारी व जवानों ने गश्त, नाकाबन्दी व चैकिंग कर अपनी मौजूदगी दर्शाई है। पुलिस नें आमजन के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पुलिस की उपस्थिति से आजमन अपने आपको सुरक्षित महसुस करते है ।  पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा के हर संभव प्रयास किए जा रहे है । पीसीआर/राइडर निरंतर गश्त कर रही है । सभी प्रभारी थाना/चौकी अपने-2 एरिया में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है । पुलिस आमजन से भी सहयोग की अपील करती है। इसके साथ ही पुलिस ने पुलिस प्रैजेंस डे पर लोगों को कोविड-19 के संक्रमण बारे जागरूक करते हुए सन्देश दिया कि कोविड-19 नियमों की पालना करें स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें।

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment