रेवाड़ी: पुलिस ने टैक्सी चालक के ब्लाइंड मर्डर मामले में पांचवें आरोपी को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 7, 2022 1:22 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि जिला गुरुग्राम के पुखरपुर गांव निवासी 41 वर्षीय आदित्य धारूहेड़ा में टैक्सी चलाता था। 26 फरवरी को आदित्य धारूहेड़ा बस स्टैंड से एक बुकिंग लेकर राजस्थान गए था। देर शाम को आदित्य की अपने परिजनों से बात हुई थी। आदित्य ने परिवार के लोगों को कहीं फंसने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। 27 फरवरी को आदित्य की कार भिवाड़ी की खोरी चौकी पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद की थी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आदित्य के भाई ललित कुमार की शिकायत पर लापता होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 28 फरवरी को कहरानी के जंगल से आदित्य का शव बरामद हुआ था। आदित्य की गला रेत कर हत्या की गई थी। इसके बाद धारुहेडा थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया था।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

जिस दिन से आदित्य का मोबाइल गायब था। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच की तो उस पर एक मिस कॉल के मैसेज का पता लगा। पुलिस ने जिस नंबर से मिस कॉल दिखा रहा था, वह गांव साथलका के एक दुकानदार का था। पुलिस जांच करते हुए दुकानदार के पास पहुंची। दुकानदार ने बताया कि 26 फरवरी की शाम को एक कार में कुछ लोग साथलका निवासी राजवीर उर्फ झुंगड के घर आए थे। उनकी कार के ड्राइवर का मोबाइल नहीं मिल रहा था और ड्राइवर ने उसे उसके मोबाइल नंबर पर कॉल करने का आग्रह किया था। इसके बाद पुलिस ने राजवीर उर्फ झुंगड को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या की गुत्थी सुलझती चली गई। पुलिस ने दो और आरोपी कहरानी निवासी संदीप व नरेड़ा निवासी टिंकू उर्फ धर्मेंद्र को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में तीनों ने बताया एक युवक संजय को परेशान करता था। संजय के साथ मिलकर संदीप, टिंकू व एक अन्य युवक साथलका निवासी मनीष उर्फ आलू के साथ मिलकर उस युवक का अपहरण कर मारपीट करने का प्लान बनाया था। टिंकू उर्फ धर्मेंद्र, संदीप व मनीष उर्फ आलू ने आदित्य की कार 26 तारीख को बुकिंग की थी और किशनगढ़ पहुंच गए थे। किशनगढ़ पहुंचने के बाद उन्हें वह युवक नहीं मिला तो तीनों वापस लौट आए। इस दौरान आदित्य को उनके अपहरण करने के प्लान के बारे में पता लग गया था। चारों के पास बुकिंग के पैसे भी नहीं थे। इसके बाद चारों आदित्य को लेकर गांव साथ साथलका में राजवीर उर्फ झुंगड के घर आ गए। यहां आने के बाद पांचों ने आदित्य की हत्या करने की साजिश रची। राजवीर के घर से ही आरोपियों ने वारदात में प्रयुक्त चाकू लिए थे। पांचो उसे कहरानी के जंगल में ले गए और हत्या करने के बाद शव को वहीं फेंक दिया था। आरोपी कार लेकर वहां से चले गए। फिर बाद में उसे लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

पुलिस ने रविवार की शाम को मामले में पांचवे आरोपी मनीष कुमार उर्फ आलू उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग किया गया एक चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment