Rewari DC अशोक कुमार गर्ग ने केएलपी कॉलेज में 34वीं वार्षिक एथलीट मीट का किया शुभारंभ

By Sahab Ram
On: February 28, 2023 5:39 PM
Follow Us:

Rewari DC अशोक कुमार गर्ग मंगलवार को शहर के केएलपी कॉलेज में खेल ध्वज फहराकर 34वीं वार्षिक एथलीट मीट का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करने उपरांत खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी भी ली। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में मेहनत जरूर करनी चाहिए। आत्मविश्वास जीवन में कामयाबी का रास्ता प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि दिमाग सब में  होता है लेकिन आप उसका उपयोग कैसे करते हैं ये जरूरी है।

Rewari DC ने कहा कि खेल हरियाणा की संस्कृति में ही रचे-बसे हैं। युवाओं को चाहिए कि वे खेल प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर भागीदारी करते हुए देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। खेलों से हमें सबक मिलता है कि जीत कैसे हासिल की जाए और हार से सबक लेकर जीत का लक्ष्य निर्धारित करें।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

rewari

लिंगानुपात में सुधार के लिए अब बस…मुहिम

Rewari DC डीसी अशोक कुमार गर्ग ने इस अवसर पर रेवाड़ी जिले के घटते लिंगानुपात को बढ़ाकर जिला को लिंगानुपात के मामले में प्रथम स्थान पर लाने का आह्वान किया है। रेवाड़ी जिला का लिंगानुपात चिंताजनक है, जिसे बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि बेटियां अनमोल हैं और इन्हें भी दुनिया में आने का पूरा हक है।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

Rewari DC ने कहा कि बेटियों को जीते जी कोख में न मरवाएं। जिस दिन हम अपनी बेटियों को बेटों के बराबर समझने लगेंगे, उस दिन कन्या भ्रूण हत्या अपने आप रुक जाएगी। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या लैंगिक असमानता का सबसे बड़ा कारण है। सरकार और जिला प्रशासन की ओर से कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने व महिला सशक्तिकरण के लिए सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिला में जिला प्रशासन की ओर से चलाई जा रही अब बस… मुहिम के तहत जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है, जिसमें सभी को भागीदारी करते हुए समाज से लड़का-लड़की के भेदभाव को समाप्त करना चाहिए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश