झुग्गी-झोपडी स्कूल के बच्चों की मदद के लिए आगे आयें समाजसेवी

By Sahab Ram
On: February 18, 2022 4:38 PM
Follow Us:

झुग्गी-झोपडी स्कूल के बच्चों की मदद के लिए आगे आयें समाजसेवी

झुग्गी झोपडी स्कूल के द्वारा आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में जे आर डी एस चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक राकेश तंवर एवं संजू पाल के द्वारा कक्षा 4 एवं 5 के बच्चों को और प्रदीप एंपोरियम एवं पवन साड़ी के मालिक प्रदीप गुप्ता एवं पवन गुप्ता के द्वारा कक्षा 2 एवं 3 के बच्चों को एनसीआरटी की किताबें और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक राजकुमार जुनेजा ने अपने बेटे रजत जुनेजा के जन्मदिन पर नर्सरी एवं कक्षा 1 के गरीब बच्चों को किताबे उपहार के रूप में दी गई।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

 

कुल 190 बच्चों को किताबें कॉपियां और अन्य स्टेशनरी का सामान दिया गया। सुधीर मक्कड़ एवं बीएसएनल के जनरल मैनेजर की धर्मपत्नी मृदुला गुप्ता के  द्वारा 18 बच्चों को स्कूल बैग दिए गए। इस अवसर पर नरेश अरनेजा अपने पुत्र हार्दिक अरनेजा और  जैन स्कूल अंकुर की प्रिंसिपल रेणुका अग्रवाल अपने बेटे अमित अग्रवाल के जन्मदिन पर बच्चों के लिए मिठाई फल एवं चॉकलेट लेकर आए। अब स्कूल का कोई भी गरीब एवं जरूरतमंद बच्चा बिना किताबों स्टेशनरी या बेग के नहीं रहा।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

स्कूल संचालक नरेंद्र गुगनानी ने आए हुए सभी मेहमानों का तथा समाज का आभार जताया और कहा कि जैसे समाज पिछले 12 वर्षों से इस स्कूल की मदद कर रहा है इसीलिए यह बच्चे देश का अच्छा भविष्य बनाएंगे। स्कूल की निस्वार्थ सेवा कर रही अवैतनिक प्रिंसिपल प्रवीण मेहता और  प्रेमलता यादव ने कहा कि हमारी कोशिश है कि सभी बच्चे यहां से पढ़ लिखकर सरकारी स्कूलों में दाखिला ले।

उसके लिए हम बच्चों के आधार कार्ड एवं अन्य जरूरी कागज इकट्ठा करके इनको सरकारी स्कूल में भेजेंगे। स्कूल की अध्यापिका नीलम गुप्ता रचना धमीजा शालू अरोड़ा गोल्डी कालड़ा रेखा दरौली तथा नीलम शर्मा ने कहा कि अब हमें बच्चों को पढ़ाना बहुत आसान होगा। और बच्चे बहुत जल्द बहुत कुछ सीख जाएंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment