शादी के कुछ दिन पहले ही युवती ने क्यों की आत्महत्या !

By Sahab Ram
On: September 13, 2021 1:33 PM
Follow Us:

रेवाड़ी के बधराना गाँव में एक युवती ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली . मृतका के परिजन बिना पुलिस को सूचित किये शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे कि पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अर्थी से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अपस्ताल ले आई .वहीँ आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है .

21 वर्षीय एकता गाँव बधराना की रहने वाली थी. जिसने हाल में ही बीएससी फाइनल पास की थी . जिसकी 21 नवम्बर को शादी होनी तय की गई थी . परिवार के लोग शादी की तैयारी में लगे हुए थे. लेकिन पता नहीं क्या बात हुई कि एकता ने घर के पास पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिये शव के अंतिम संस्कार करने की कोशिस की .

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना दे दी . और सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची . और अंतिम संस्कार की प्रकिया को रोककर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले आई . मृतका के परिजनों का कहना है कि बेटी सामान्य थी और शादी से खुश थी . उन्हें नहीं पता कि उसने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया . और पोस्टमार्टम की प्रकिया का उन्हें पता नहीं था .इसलिए शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे . वहीँ पुलिस ने इस मामले में सामान्य कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है .

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

बहराल पुलिस मामले की जाँच कर रही है . लेकिन अभीतक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है . ऐसे में सवाल ये कि आखिर क्या वजह रही जो शादी के कुछ दिनों पहले ही युवती ने आत्महत्या करने का कदम उठा लिया .

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment