रोस्टर बनाकर दिए गए लक्ष्य को निर्धारित समय में करें पूरा: एसीएस संजीव कौशल

By Sahab Ram
On: September 13, 2021 11:58 AM
Follow Us:

रोस्टर बनाकर दिए गए लक्ष्य को निर्धारित समय में करें पूरा: एसीएस संजीव कौशल

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

राजस्व एवं आपदा विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा आज स्वामित्व योजना के तहत हुए कार्यो की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वामित्व योजना के तहत जिले का जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है उसे रोस्टर बनाकर निर्धारित समय में पूरा करें।
राजस्व एवं आपदा विभाग हरियाणा के C ने कहा कि स्वामित्व योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, स्वामित्व योजना के कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर इस कार्य को करें।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने वीसी के उपरांत स्वामित्व योजना से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने खण्डों में रोस्टर बनाकर स्वामित्व योजना के कार्य को तेजी से पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि जिन खण्डों में कर्मचारियों की कोई कमी है तो वहां सक्षम युवाओं को लगाकर इस कार्य को शीघ्र पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में परिवार के लोगों में स्वामित्व डीड को लेकर कोई आपसी विवाद न हो उसके लिए पूर्व सरपंच या पंच का सहयोग ले।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment