मोबाइल चोरी की 19 वारदातों का खुलासा

By Sahab Ram
On: January 24, 2022 11:16 AM
Follow Us:

मोबाइल चोरी की 19 वारदातों का खुलासा

कोसली थाना पुलिस ने कमरे से तीन मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गए दोनों युवकों ने 19 मोबाइल चोरी की वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों की पहचान टूमना निवासी देवेंद्र उर्फ देबू तथा रवि उर्फ ढिल्लू के रूप में हुई है।

मोबाइल चोरी की 19 वारदातों का खुलासा

 

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जानकारी देते हुए जांचकर्ता एच सी महेश ने बताया की बृहस्पतिवार को गुजरवास निवासी संजय ने शिकायत दी कि मैं और मेरे साथी हरविन्द्र, संजीत तथा कपिल कोसली में फिजिकल की कोचिंग ले रहे हैं। 30 सितंबर 2021 की रात हम चारों एकेडमी में सोये हुए थे। सुबह जब हम उठे तो हमें हमारे मोबाइल नहीं मिले। पुलिस ने संजय की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया था।

 

 

रिमांड के दौरान आरोपियों ने 19 मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी रवि उर्फ ढिल्लू मोबाइल चोरी करता था। अकादमी से चोरी किए गए तीन मोबाइल आरोपी रवि उर्फ ढिल्लू ने देवेंद्र उर्फ देबू को छह हजार रुपये में बेचे थे। पूछताछ में रवि ने बताया कि वह पहले भी मोबाइल चोरी कर चुका है। दीपावली त्यौहार के समय आरोपी ने रेलवे स्टेशन कोसली से एक मोबाइल चोरी किया था, जो कोसली की सदर गली निवासी आकाश को बेच दिया था। खेतों में काम करने के लिए आने वाले बाहरी श्रमिकों के मोबाइल भी चोरी किए थे। रवि ने बताया कि उसने चोरी किए गए मोबाइल कोसली निवासी पवन, आकाश, हरकेश, कोसली के ब्राह्मण बाड़ा निवासी योगेश शर्मा व गांव लिलोढ निवासी मनोज उर्फ दिलजान को बेचे थे। चोरी किए गए तीन खराब मोबाइल रवि ने अपने घर में छिपा कर रखे हुए थे।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

 

दूसरी ओर आरोपी देवेंद्र उर्फ देबू ने पूछताछ में रवि से सस्ती कीमत पर चोरी के मोबाइल खरीदने व आगे अन्य लोगों को बेचना स्वीकार किया है। पूछताछ में देवेंद्र ने बताया कि उसने चोरी का मोबाइल गांव टूमना निवासी बबली, सतबीर, दिनेश, प्रवीण, रविंद्र, अजय, परमवीर व सतबीर उर्फ टिंकू को बेचे थे।

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment