गणतंत्र दिवस: गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरो पर, रेवाड़ी में इस जगह मनाया जाएगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस

By Sahab Ram
On: January 21, 2023 4:24 PM
Follow Us:

डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल शनिवार को राव तुलाराम स्टेडियम में प्रतिभागियों द्वारा अपने-अपने इंचार्ज के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित मार्च पास्ट व अन्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया। डीएसपी मुकेश कुमार ने पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रेवाड़ी में समारोह का आयोजन स्थानीय राव तुलाराम स्टेडियम में किया जाएगा, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा साथ ही मुख्यअतिथि परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्शकों को भारतीय संस्कृति और विरासत की झलक देखने को मिलेगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियां आकर्षण का केन्द्र बिन्दु रहेंगी। कार्यक्रमों की फुल ड्रैस रिहर्सल 24 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

समारोह में विभिन्न क्षेत्र में श्रेष्ठता हासिल करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों तथा विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर डीआरडीए, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, जिला उद्यान अधिकारी व आयुष विभाग सहित विभिन्न विभागों की झांकी प्रदर्शित होंगी।

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now