जिले को मिले रजिस्ट्री से संबंधित लक्ष्य को निर्धारित समय अवधि में करें पूरा : उपायुक्त

By Sahab Ram
On: September 4, 2021 12:37 PM
Follow Us:

जिले को मिले रजिस्ट्री से संबंधित लक्ष्य को निर्धारित समय अवधि में करें पूरा : उपायुक्त

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि नोडल अधिकारी स्वामित्व योजना के तहत प्रत्येक खंड में पूरी ईमानदार, मेहनत व लग्न से इस कार्य को पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि जिस भी गांव में रजिस्ट्री कार्य करने लिए टीम जाएं उससे पूर्व उस गांव में व्यापक स्तर पर मुनादी कराना सुनिश्चित करें ताकि लाल डोरे की रजिस्ट्री करवाने के लिए लोग आधारकार्ड या पहचान पत्र की कॉपी लेकर निर्धारित समय पर गांव में मौजूद मिलें।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

राजस्व एवं आपदा विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा आज स्वामित्व योजना से संबंधित वीसी उपरांत वीसी उपरांत उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वामित्व योजना के तहत तीन सप्ताह में जिले को 19 हजार रजिस्ट्रयों का जो लक्ष्य मिला हुआ है उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि एससीपीओ, ग्राम सचिव, पटवारी सभी मिलकर टीम वर्क की भावना से इस कार्य को पूरा करवाएं। इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें ताकि सरकार द्वारा निर्धारित समय पर लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा सके।

डीसी ने जिला राजस्व अधिकारी व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वामित्व योजना सरकारी की महत्वाकांक्षी योजना है, स्वामित्व योजना के कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर इस कार्य को करें।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment