आईटीआई में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई गई

By Sahab Ram
On: October 5, 2021 11:57 AM
Follow Us:

आईटीआई में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई गई

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा की ओर से राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख तीसरी बार बढ़ाई गई है। अब विद्यार्थी 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

शेड्यूल अनुसार काउंसलिंग का पहला राउंड 11 अक्टूबर से शुरू होगा। इस बार 4 काउंसलिंग राउंड रखे गए हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो गई थी। इधर, अभी तक इलेक्ट्रीशियन, फीटर, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और स्टेनो में सबसे ज्यादा आवेदन हुए हैं। इसके बाद वेल्डर, टर्नर, मशीनिष्ट और ट्रेड में किए जा रहे हैं।

  • 11 अक्टूबर को मेरिट कम सीट अलॉटमेंट(प्रथम काउंसलिंग राउंड)।
  • 12 से 14 अक्टूबर तक संस्थान स्तर पर फिजिकल वेरिफिकेशन ऑफ डॉक्युमेंट
  • 12 से 16 अक्टूबर तक फीस डिपोजिट।
  • 18 अक्टूबर को दूसरे राउंड काउंसलिंग के लिए वैकेंट सीट दर्शाई जाएगी।
  • 18 से 20 अक्टूबर तक जिनका पहली काउंसलिंग में नंबर नहीं आया या नंबर आने के बाद फीस नहीं भर सके, वे अपना ट्रेड चेंज भी कर सकते हैं।
  • 22 अक्टूबर को मेरिट कम सीट अलॉटमेंट(दूसरी राउंड काउंसलिंग)।
  • 22 से 24 अक्टूबर फिजिकल वेरिफिकेशन ऑफ डॉक्युमेंट।
  • 22 से 26 अक्टूबर तक दाखिले के लिए फीस जमा करा सकते हैं।
  • 28 अक्टूबर को तीसरी राउंड काउंसलिंग के लिए वैकेंट सीटें दर्शाई जाएंगी।
  • 28 से 29 अक्टूबर तक विद्यार्थी पोर्टल पर अपने ट्रेड में बदलाव कर सकते हैं।
  • 2 नवंबर को मेरिट कम सीट अलॉटमेंट(तीसरी राउंड काउंसलिंग)।
  • 2 नवंबर से 6 नवंबर तक संस्थान स्तर पर फिजिकल वेरिफिकेशन ऑफ डॉक्युमेंट ।
  • 2 नवंबर से 8 नवंबर तक फीस जमा करा सकते हैं।
  • 10 नवंबर को चौथी राउंड काउंसलिंग के लिए वैकेंट सीटें दर्शाई जाएंगी।
  • 10 नवंबर से 12 नवंबर तक विद्यार्थी अपने ट्रेड में बदलाव कर सकेंगे।
  • 15 नवंबर को मेरिट कम सीट अलॉटमेंट(चौथी राउंड काउंसलिंग)।
  • 15 से 17 नवंबर तक फिजिकल वेरिफिकेशन ऑफ डॉक्युमेंट।
  • 15 से 18 नवंबर तक सरकारी आईटीआई में ऑनलाइन फीस जमा करा सकते हैं। इसके अलावा इसी अवधि में प्राइवेट आईटीआई में सीट अलॉटमेंट पर ऑफलाइन फीस जमा करा सकते हैं।
  • 15 से 20 नवंबर तक कंफर्मेशन ऑफ सीट अलॉटमेंट।

 

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment