रेवाड़ी: एम्स निर्माण प्रक्रिया एक कदम और बढ़ी आगे, जमीन का पट्टानामा पंजीकृत कराकर सौंपा गया केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को

By Sahab Ram
On: January 19, 2023 4:31 PM
Follow Us:

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के लिए गांव माजरा भालखी में जमीन की राजस्व संबंधित प्रक्रिया को पूरा करने के लिए गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अवर सचिव अजय कुमार के नेतृत्व में एएसओ नीतीश वशिष्ठ को डा.मालती उप निदेशक चिकित्सा अनुसंधान विभाग हरियाणा ने जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त मौजूदगी में गांव माजरा भालखी में बनने वाले एम्स के लिए प्रस्तावित जमीन का पट्टानामा पंजीकृत कराकर सौंपा गया और राजस्व संबंधी आवश्यक कार्यवाही पूरी की गई। राजस्व संबंधित इस प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारियों की टीम ने एम्स निर्माण समिति के पदाधिकारी जगदीश व अन्य ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उन्हें बधाई देते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू किए जाने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व जनस्वास्थ्य व सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल के सराहनीय प्रयास से रेवाड़ी जिला को एम्स की सौगात मिलने जा रही है,जिसका सीधा फायदा रेवाड़ी के साथ ही साथ लगते प्रदेशों की जनता को भी होगा। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने गुरूवार को एम्स निर्माण प्रक्रिया के मद्देनजर चल रही कार्यवाही पर खुशी जताते हुए कहा कि माजरा भालखी क्षेत्र पूरे जिला ही नहीं बल्कि दक्षिणी हरियाणा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बिंदू बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां चल रही हैं और निर्माण कार्य को लेकर जो भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हैं उन्हें प्रदत्त करते हुए प्रक्रिया अमल में लाई जा रही हैं उनमें प्रशासन सक्रिय सहयोगी बन रहा है।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
केंद्र व प्रदेश सरकार के विभागीय अधिकारियों की टीम पहुंची मनेठी उप तहसील

डीसी अशोक कुमार गर्ग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, डीआरओ राकेश कुमार, डीडीपीओ एच. पी. बंसल, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, नायब तहसीलदार निशा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मनेठी उप तहसील में केंद्र व प्रदेश के विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ मौजूद रहे।

एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य की टीम एम्स जमीन का कब्जा लेने उपरांत अब केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पट्टानामा पंजीकृत करवाकर चिकित्सा अनुसंधान विभाग हरियाणा द्वारा सौपा गया। उन्होंने कहा कि एम्स निर्माण समिति व ग्रामीणों को वे बधाई देते हैं कि जल्द ही यह क्षेत्र विकासात्मक परिवर्तन में भागीदार बने जा रहा है। अब जल्द ही माजरा भालखी क्षेत्र में 22वें एम्स निर्माण की आधारशिला रखते हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस
माजरा भालखी एम्स में होंगे 750 बेड :

रेवाड़ी जिला के गांव माजरा भालखी में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 750 बेड के साथ बेहतर स्वास्यि सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसमें मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज सहित आईसीयू स्पेशलिस्ट व सुपर स्पेशलिस्ट सहित करीब 1500 व्यक्तियों को प्रतिदिन ओपीडी में देखने की सुविधाएं होगी।

इसके अलावा प्राइवेट वार्ड, ट्रामा बेड व आयुष बेड की सुविधाएं भी कैंपस में मिलेंगे। कैंपस में नाइट शेल्टर, गेस्ट हाउस, ऑडिटोरियम, होस्टल व रिहायश सुविधाएं भी बनाई जाएंगी। एम्स में स्वास्थ्य सुविधाओं के बढ़ोतरी के साथ मेडिकल एजुकेशन, नर्सिंग और स्वास्थ्य संबंधित रिसर्च अनुसंधान को भी बढ़ावा मिलेगा।

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now