75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए यहाँ करें रजिस्ट्रेशन

By Sahab Ram
On: January 3, 2022 12:30 PM
Follow Us:

75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए यहाँ करें रजिस्ट्रेशन

देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसे और ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार ने 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने, राष्ट्र चेतना जागृत करने का निर्णय लिया है। यह बात डीसी यशेंद्र सिंह ने कही। वे सूर्य नमस्कार कार्यक्रम से संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
डीसी ने बताया कि 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के लिए सरकार द्वारा हरियाणा योग आयोग को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला खेल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, योग शिक्षकों की अहम भूमिका रहेगी। इस महाआयोजन में विभिन्न योग संगठनों, पतंजलि योगपीठ, जियो गीता परिवार, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि येग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, आर्ट ऑफ लिविंग, भारतीय योग संस्थान, दिव्य योग मंदिर, हार्टफुलनेस संस्थान, ब्रह्मïकमारी परिवार, गीता परिवार को भी आमंत्रित किया गया है।

इन तारीखों को आयोजित होंगे सूर्य नमस्कार के सार्वजनिक कार्यक्रम :
डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के तहत 12 जनवरी, 26 जनवरी, 7 फरवरी, 12 फरवरी व 20 फरवरी को सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर सूर्य नमस्कार जिलावासी करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वेबसाईट https://www.75suryanamaskar.com/  पर व्यक्तिगत एवं संस्थागत पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्कूल के बच्चों के अधिका से अधिक पंजीकरण करवाएं।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment