सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से की रीयल टाइम डेटा अधिग्रहण प्रणाली की लॉंचिंग

By Sahab Ram
On: September 18, 2021 12:43 PM
Follow Us:

सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से की रीयल टाइम डेटा अधिग्रहण प्रणाली की लॉंचिंग

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आज रीयल टाइम डेटा अधिग्रहण प्रणाली (आरटीडीएएस) की जो लॉंचिंग की गई है इससे रेवाड़ी जिले को अवश्य लाभ मिलेगा।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने सीएम की वीसी के उपरांत सिंचाई, जनस्वास्थ्य एवं मिकाडा के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रणाली से पानी की चोरी तथा पानी के व्यर्थ बहाव के कारणों का पता चल सकेगा, जिससे अधिकारी पानी की चोरी तथा पानी के व्यर्थ बहाव पर तुरंत अंकुश लगाने में सफल हो सकेंगे।

उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में होने के कारण रेवाड़ी जिला में गर्मियों के दौरान पानी की मांग बढ़ जाती है। इस प्रणाली के लागू होने से इस क्षेत्र को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

डीसी ने कहा कि पानी की एक-एक बूंद जरूरी है। सरकार जल संरक्षण के लिए प्रयासरत है और पानी के बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सरकार की ओर से मेरा पानी मेरी विरासत, अटल भू-जल, जल शक्ति अभियान जैसे अहम कार्यक्रम चलाकर लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ी को जल की किल्लत का सामना न करना पड़े।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment