किसानों को जिंदा रहने का फार्मूला बताएं सरकार – राकेश टिकैत

By Sahab Ram
On: July 24, 2021 2:00 PM
Follow Us:

किसानों को जिंदा रहने का फार्मूला बताएं सरकार – राकेश टिकैत

कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का आंदोलन लगातार जारी है. दिल्ली जयपुर हाइवे पर जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर भी हाइवे बंद करके किसान आन्दोलन कर रहे है. आज खेड़ा बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत पहुँचे …और एक बार फिर कहा कि अभी तीन गर्मी और सर्दी आएगी किसान तब तक यहीं बॉर्डर पर डटा रहेगा.  

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

उन्होंने कहा कि सरकार शर्तो पर बात करने के लिए बोलती है लेकिन किसान तभी बात करेंगे जब कृषि कानून वापिस होंगे ..उन्होंने किसानों को मवाली बताने वाले बयान के जवाब में कहा कि भाजपा में लिखता कोई और है और बोलता कोई और है …जिस भाजपा नेत्री ने ये बयान दिया था वो गलती मान चुकी है .लेकिन वो ये बताएं कि उसने किसके लिखकर देने पर ये बयान दिया था .

आपको बता दें कि हरियाणा राजस्थान के बॉर्डर पर राजस्थान की सीमा में किसान संगठन आन्दोलन कर रहे है …जहाँ हाइवे पर टेंट –तम्बू तो लगे हुए है ..लेकिन उतनी बड़ी मात्रा में किसान नजर नहीं आ रहे है. किसानों की कम संख्या पर राकेश टिकैत ने कहा कि जबतक किसानों का झंडा है आंदोलन रहेगा, और सरकार ये कहें कि वो संख्या बल पर उनकी बात मान लेगी तो वो दस लाख ट्रेक्टर लेकर आ जायेंगे .

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा राजनीति कर रही है ..उनका राजनीति का काम है लेकिन किसान राष्ट्र को बचाने के लिए राष्ट्र निति कर रहे है . और शांति पूर्ण तरीके से बॉर्डर पर किसान डटा रहेगा और किसान संसद भी चालू रहेगी .

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment