प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने स्कूल खोलने की मांग की

By Sahab Ram
On: July 2, 2021 3:56 PM
Follow Us:

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने स्कूल खोलने की मांग की

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने स्कूल खोलने की मांग की |

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन जिला रेवाड़ी के दिल्ली रोड स्थित ऋषि पब्लिक स्कूल में एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष जवाहरलाल दूहन की अध्यक्षता में आयोजित की गई । इस बैठक में जिला गुरुग्राम ,महेंद्रगढ़ ,झज्जर और रेवाड़ी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । बैठक का शुभारंभ आयोजन स्कूल के प्रांगण में संगठन पदाधिकारियों के द्वारा पौधारोपण के साथ किया गया । प्रांतीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया कि जब बाजार ,मॉल व अन्य सभी चीजें खुली हुई है तो स्कूलों को बंद रखना बिल्कुल भी न्याय संगत नहीं है । अधिकतर अभिभावकों का भी यही मत है कि जब सब कुछ खुला है तो स्कूल भी खुलने चाहिए ।

आज बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि कम होती जा रही है और नीरसता बढ़ती जा रही है । शिक्षा में बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द स्कूल खोलने की अपील की गई । जिला प्रधान रामपाल यादव ने कहा कि सरकार स्कूलों को तुरंत खोले । स्कूल बंद होने से केवल बच्चों की पढ़ाई ही बाधित नहीं हो रही बल्कि इससे बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास पर भी बुरा असर पड़ा है । बच्चों में चिड़चिड़ापन व मोबाइल से जुड़ी अनेक समस्याएं पैदा होने लगी है । उन्होंने कहा कि जब सरकार ने माल से लेकर बाजार तक सब कुछ खोल दिया है और बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है तो केवल स्कूलों को बंद रखना किसी भी रूप में तार्किक नहीं है ।

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

यादव ने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य को लेकर स्कूल संचालकों की गंभीरता को समझने का प्रयास करे । सभी स्कूल संचालक बच्चों के भविष्य के प्रति पूर्ण से सतर्क है । जिला महेंद्रगढ़ से जिला अध्यक्ष श्री पवन तंवर व जगदेव यादव ने सभा को संबोधित किया और कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद चल रहे सभी शिक्षण संस्थाओं के कारण बच्चों पर बहुत ही प्रतिकूल असर पड़ा है । अतः सरकार से स्कूल खोलने की अपील की गई । जिला गुरुग्राम से जिला प्रधान संजीव चौहान व झज्जर से रणवीर सिंह ने स्कूलों के बंद होने के कारण न केवल बच्चों को हो रहे नुकसान बल्कि स्कूलों में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर भी चिंता व्यक्त की । सभा के शुरू होने से पहले चारों जिलों से आए प्रतिनिधिमंडल से विद्यालय प्रांगण में एक-एक पौधा कदम ,चंपा ,अर्जुन व चीकू के लगाए ।इनकी देखरेख की जिम्मेवारी प्राचार्य सावित्री देवी ने ली है । पौधारोपण पर आम राय से यह सहमति बनी कि अधिक से अधिक पौधे लगाने की जिम्मेदारी हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पूरा करेगी ।

इसी कड़ी में कल दिनांक 3 जुलाई 2021 को बावल ब्लॉक में पौधारोपण किया जाएगा । हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सभी अभिभावकों से भी अपील की है कि कोरोना के इस बुरे दौर में घर पर रह रहे बच्चों पर विशेष ध्यान दें और अपने पूरे परिवार का पूर्ण रुप से ध्यान रखें । सभा के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगर सरकार ने 16 जुलाई से स्कूल नहीं खोले तो सरकार के विरुद्ध शिक्षा विरोधी होने का अभियान चलाया जाएगा । आज हर चौराहे व गली में यह चर्चा है कि सरकार जानबूझकर स्कूल नहीं खोल रही है ।आज देश का भविष्य चारदीवारी में कैद होकर रह गया है । अतः सरकार से पूरे हरियाणा के राजकीय व निजी विद्यालयों को खोलने की अपील की गई ।

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

जिला महेंद्रगढ़ से प्रधान जगदेव यादव,पवन तंवर , जगदीश गुप्ता, बिरला जी ,प्रमोद शास्त्री ,गुरुग्राम से जिला प्रधान संजीव चौहान ,अनिल कुमार, मुकेश चौधरी ,राकेश कुमार,धर्मवीर यादव ,जिला रेवाड़ी से प्रधान रामपाल यादव ,कोर कमेटी के सभी सदस्य सतपाल यादव,रामअवतार यादव , भगवान यादव, रणवीर सिंह ,सुरेंद्र सिवाच, अनिरुद्ध सचदेवा, नरेंद्र यादव ,अजय यादव ,शत्रुघन यादव , रीना कुमारी, विमला मलिक, संदीप कुमार, पूर्व प्रधान सुमेर सिंह यादव , सावित्री देवी ,झज्जर से रणवीर सिंह व उनके सभी साथी शामिल हुए ।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment