Haryana: मुख्यमंत्री ने दिया सुझाव, मेट्रो के माध्यम से पिंजौर- कालका को जोड़ा जाए चंडीगढ़ से

By Sahab Ram
On: March 16, 2023 4:15 PM
Follow Us:

Haryana: पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की अध्यक्षता में आज ट्राईसिटी कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान को लेकर बैठक हुई। हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस बैठक में शामिल हुए। पंजाब से कैबिनेट मंत्री सुश्री अनमोल गगन मान ने भी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली (ट्राई सिटी) में यातायात व्यवस्था तथा तीनों शहरों में मेट्रो (metro) प्रोजेक्ट को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

घग्गर नदी और नए पंचकूला के इलाके होंगे शामिल

Haryana मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक में सुझाव देते हुए कहा कि मेट्रो के माध्यम से जीरकपुर को पिंजौर- कालका तक जोड़ा जाए, ताकि चंडीगढ़ आने वाले नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिले। इसके अलावा, चंडीगढ़ से पिंजौर- कालका को भी जोड़ने पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेट्रो (metro) के विस्तार में घग्गर नदी और नए पंचकूला के इलाकों को भी शामिल किया जाए। इसके लिए मेट्रो के पहले फेज में ही ये सभी रूट शामिल किये जाने चाहिएं।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब, हरियाणा सिविल सचिवालय, विधानसभा, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, पीजीआई तथा एयरपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर नागरिकों की आवाजाही अधिक रहती है। यदि इन स्थानों को भी मेट्रो से जोड़ा जाएगा, तो आमजन को ट्रैफिक जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी और उनके समय व पैसे की भी बचत होगी। इसलिए पहले फेज में ही इन मुख्य स्थानों को जोड़ा जाए।

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

उन्होंने कहा कि पंचकूला वासियों के लिए एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर और सुगम करने के साथ साथ ट्राईसिटी में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना ही मेट्रो (metro) प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए (Haryana) हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ को समन्वय स्थापित करते हुए पूरे तालमेल के साथ आगे बढ़ना है।

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

बैठक में चंडीगढ़ के मेयर  अनूप गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी, मुख्य सचिव संजीव कौशल और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण गुप्ता सहित पंजाब व चंडीगढ़ के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा