पशुओं से भरी पिकअप गाड़ी को काबू कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 20, 2021 12:32 PM
Follow Us:

पशुओं से भरी पिकअप गाड़ी को काबू कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना सैक्टर 6 धारूहेड़ा पुलिस ने पशुओं से भरी पिकअप गाड़ी को काबू करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गाँव बिझपुर निवासी संजय व नूँह जिले के हामिद कॉलोनी निवासी इदरिस के रूप में हुई है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जांचकर्ता ने बताया कि रविवार को गस्त के दौरान पुलिस  भिवाड़ी मोड़ पर मौजूद थी। तभी एक पिकअप गाड़ी चालक अपनी पिकअप गाड़ी को धारूहेड़ा की तरफ से लापरवाही से चलाकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने गाड़ी को काबू करके गाड़ी में बैठे दो व्यक्तियों का नाम-पता पूछा तो गाड़ी चालक ने अपना नाम संजय निवासी गाँव बिझपुर जिला अलवर राजस्थान व दूसरे शख्स ने अपना नाम इदरीश निवासी वार्ड न0 एक हामिद कालोनी जिला नूँह बतलाया।

जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमे कुल 2 भैसे 4 कटडीया ठूस-ठूस कर भरे हुए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंत व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जा से पिकअप गाड़ी को कब्जा पुलिस में ले लिया है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment