डीसी ने जोनावास व रसगण गांव में फसल गिरदावरी का किया फिजिकल वैरिफिकेशन

By Sahab Ram
On: September 11, 2021 11:15 AM
Follow Us:

डीसी ने जोनावास व रसगण गांव में फसल गिरदावरी का किया फिजिकल वैरिफिकेशन

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने जोनावास व रसगण गांव के खेतों में पहुंचकर फसल की राजस्व विभाग द्वारा की गई गिरदावरी की पड़ताल की। इस दौरान उनके साथ जिला राजस्व अधिकारी राजेश ख्यालिया, नायब तहसीलदार भूप सिंह व रवि सहित गांव के सरपंच व नम्बरदार भी मौके पर मौजूद रहे।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

डीसी यशेन्द्र सिंह ने विभागीय अधिकारियों द्वारा तैयार किए गए गिरदावरी रिकार्ड का खेतों में पहुंचकर फसल के साथ मिलान किया। उपायुक्त ने गिरदावर व पटवारी द्वारा की गई गिरदावरी की पड़ताल की भी जांच की। उन्होंने किसानों द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड किया गए विवरण की फिजिकल वैरिफिकेशन कर सजरा से मिलान किया तथा टैब पर अपलोड किया गया विवरण जांचा। डीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि गिरदावरी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए यह कार्य बिल्कुल सही होना चाहिए।

डीसी ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा फसलों के समय फसल की गिरदावरी की जाती है। इसके लिए ई-गिरदावरी प्रणाली अपनाई जाती है। पटवारी सजरे से किला नंबर देखकर आसानी से टैब में फसली ब्यौरा एकत्रित करते है। जिसकी जांच पड़ताल तहसीलदार व पटवारी सहित उच्च अधिकारी द्वारा की जाती है। डीसी ने कहा कि एकत्रित आकड़ो के आधार पर फसल की खरीद भंडारण सहित अन्य किसान हितेषी नीति बनाने में मदद मिलती है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि खसरा-गिरदावरी (फसल निरीक्षण) एक महत्वपूर्ण गतिविधि है जो सालाना कम से कम दो बार राजस्व विभाग द्वारा की जानी है और जब तत्कालता उत्पन्न होती है तब विशेष गिरदावरी भी आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि खसरा गिरदावरी के दौरान एक रजिस्टर तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा एकत्रित डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खसरा-गिरदावरी की जांच की जाती है ।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment