रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में तीन की मौत और 7 लोग घायल

By Sahab Ram
On: January 29, 2023 10:17 AM
Follow Us:

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के गांव रत्नथल का एक परिवार इको गाड़ी में सवार होकर बव्वा गांव में शादी समारोह में गए थे। शादी में शामिल होने के बाद ये परिवार वापिस अपने गांव लौट रहा था। तभी कोसली-कनीना रोड़ पर गुजरीवास गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार एसेंट कार ने ईको गाड़ी को टक्कर मार दी ।

ये हादसा उतना भयंकर था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। ईको और इसेंट गाड़ी के चालकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 7 लोग घायल बताएं जा रहे है। जिनमें तीन बच्चे भी शामिल है।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ियों की तस्वीरें देखकर आप समझ सकते है कि हादसा कितना भयंकर हुआ होगा। जो कार के परखच्चे उड़ गए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि हादसे की क्या वजह रही ये जांच के बाद साफ हो पाएगा। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है ।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now