सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस पर किया जा रहा है ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन, 20 जनवरी है भाग लेने की अंतिम तिथि

By Sahab Ram
On: January 11, 2023 5:44 PM
Follow Us:

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 1950 भारत के संविधान को अपनाने और देश के गणतंत्र में परिवर्तन का प्रतीक है। सरकार की ओर से इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आमजन प्रमाण पत्र सहित नकद पुरस्कार जीत सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2023 है।

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार की ओर से माई गोव पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं से संबंधित विस्तृत डिटेल उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि जिलावासी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने देश के प्रति अपना प्यार व प्रेम प्रदर्शित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आम नागरिक गणतंत्र दिवस से संबंधित जिंगल प्रतियोगिता, देशभक्ति रील साझा करने, मेरा गणतंत्र दिवस स्मृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता, गणतंत्र दिवस पर भारत की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए अपने रचनात्मक विचार साझा करने व गणतंत्र दिवस पर एकजुटता दिखाने के लिए अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करने, महिला सशक्तिकरण व भारतीय सशस्त्र बलों में भागीदारी पर प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर नकद पुरस्कार जीत सकते हैं।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्रमश : 10 हजार, 7 हजार व 5 हजार रुपए नकद पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। डीसी ने जिला के नागरिकों से 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने और भारत के गणतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now