ट्रैक्टर-ट्राली पर प्याज बेचने वालों से मारपीट व लूटपाट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: October 3, 2021 11:11 AM
Follow Us:

ट्रैक्टर-ट्राली पर प्याज बेचने वालों से मारपीट व लूटपाट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

थाना रोहड़ाई पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली पर प्याज बेचने वालों से मारपीट करके पैसे छिनने व जान से मारने की धमकी देने के मामले मे कार्यवाही करते हुए छिना गया फोन खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान साउथ दिल्ली के रावता मोड स्थित जाफ़रपुर एन्क्लेव निवासी प्रकाश के रूप मे हुई है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता संजय पुत्र बिल्लू निवासी गाँव दुजाना जिला झज्जर ने पुलिस मे शिकायत दी थी कि मैं ट्रैक्टर पर प्याज बेचता हूँ। गत 13 सितंबर को मैं अपने साथी टिंकू के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर रेवाड़ी से प्याज बेचकर अपने गांव दुजाना जा रहा था। शाम के समय जब हम एनएच071 गुरावड़ा फ्लाईवर के नीचे पहुचे तो वहाँ पर एक सफ़ेद रंग की गाड़ी खड़ी थी। जिसके पास 4-5 व्यक्ति खड़े थे। उन्होने हमे ट्रैक्टर रोकने का इशारा किया ओर पूछा की ट्राली में क्या है। तो मैने बताया की प्याज है।

उन्होने कहा की हमें प्याज खरीदनी है और हमें प्याज दिखाओ। तब मै ट्रैक्टर से नीचे उतर कर ट्राली के पास आ गया और टींकू ने ट्राली में प्याज दिखाने के लिए तीरपाल खोला तो उनमें से एक लड़का ट्राली के उपर चढ गया और नीचे खड़े चार लड़को ने मुझे नीचे गिरा लिया और मेरे साथ मारपीट की तथा मेरे लोवर की जेब में रखे करीब चालीस-पचास हजार रुपये व मेरा मोबाइल छिन लिया। उनके पास एक छोटी हथियार नूमा चीज थी। जब  मैंने शोर मचाया तो वे हमे जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी मे बैठकर भाग गए।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान थाना रोहड़ाई पुलिस ने मामले मे संलिप्त एक आरोपी प्रकाश निवासी रावता मोड जाफ़रपुर एन्क्लेव साउथ दिल्ली को शनिवार को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से छिना गया एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस से पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यह फोन वारदात करने वाले आरोपियों से खरीदा था।

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment