महिला से छेड़छाड़ के दोषी को एक साल की सजा

By Sahab Ram
On: April 14, 2022 1:07 PM
Follow Us:

मार्च 2019 को पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने कहा था कि वह कनीना स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। 27 मार्च की सुबह भी मैं और मेरा पति जब घर से निकले तो गाँव का ही एक युवक कार से जाते हुए मिला।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

युवक ने कहा की मैं रेवाड़ी छोड़ दूंगा। वह अपने पति के साथ कार में बैठ गई। उनके पति रास्ते में उतर गए थे। थोड़ी आगे चलने के बाद युवक ने बतमीजी शुरू कर दी और गाडी रास्ते में रोककर आगे की सीट पर बैठने को कहा। उन्होंने इंकार किया तो पैसों का लालच देने लगा। रेवाड़ी पहुंच कर महिला ने अपने पति को युवक की हरकतों के बारे में बताया और पुलिस को शिकायत दी।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने अदालत में आरोपी के खिलाफ चालान पेश किया था। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही की अदालत ने पुलिस द्वारा रखे गए सबूतों व गवाहों के ब्यान दर्ज करने के बाद युवक को छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए एक साल की कैद व 11 हजार रुपये का जुर्माना की सजा सुनाई है। 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment