संकट में PF खाते से निकाल सकते है एक लाख रूपए, जाने कैसे  

By Sahab Ram
On: January 11, 2022 12:07 AM
Follow Us:

संकट में PF खाते से निकाल सकते है एक लाख रूपए, जाने कैसे  

आर्थिक संकट में अब आपका PF अकाउंट भी तत्काल मददगार साबित हो सकता है. संकट में आपको मोटे रकम की जरूरत होगी तो पीएफ (EPFO) आपका सहारा बन सकता है. पहले माना जाता था कि पीएफ से पैसे निकालना एक मुश्किल और लंबी प्रक्रिया है. लेकिन कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सब्‍सक्राइबर्स के लिए एक नई पहल की है.

 

अगर आपको तत्काल पैसे की आवश्कता पड़ती है तो कोई भी सदस्य बिना पेपर के ही अपने अकाउंट से एक लाख रुपए तक निकाल  सकता है. नौकरीपेशा लोगों को संकट में ईपीएफओ यह सुविधा दे रहा है. यह पैसा सिर्फ मेडिकल एडवांस क्लेमके तहत मिलेगा. ईपीएफओ द्वारा जारी मेमोरेंडम के मुताबिक अगर जानलेवा बीमारी होने पर मरीज को अस्‍पताल में भर्ती कराने के लिए तत्‍काल 1 लाख रुपये की जरूरत है तो पीएफ अकाउंटहोल्‍डर इस सुविधा से फायदा ले सकता है.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

पैसा कर्मचारी के खाते में या फिर अस्पताल को

मेडिकल एडवांस क्लेम के तहत पैसे के लिए आवेदन कर्मचारी के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं. जैसे आवेदनकर्ता का मरीज, सरकारी (Government)/पब्लिक सेक्टर यूनिट (Public Sector Unit)/CGHS पैनल अस्पताल में भर्ती होना चाहिए. अगर इमरजेंसी में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है तो इस बारे में जांच की जाएगी. इस प्रक्रिया के बाद ही आप मेडिकल क्लेम के लिए एप्लीकेशन भर सकते हैं.

 

सुविधा के तहत आप सिर्फ 1 लाख रुपये तक एडवांस निकाल सकते हैं. अगर आप वर्किंग डे में आवेदन कर रहे हैं तो अगले ही दिन आपका पैसा खाते में ट्रांसफर हो जाएगा. ये पैसा या तो कर्मचारी के खाते में या फिर अस्पताल को भी सीधे ट्रांसफर किया जा सकता है.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

पैसा निकालने का प्रॉसेस

आपके फाइनल बिल को एडवांस रकम के साथ एडजस्ट कर दिया जाता है. अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होने के 45 दिन के भीतर मेडिकल स्लिप जमा करनी होती है. आइए जानते हैं कि पैसा कैसे निकाल सकते हैं…

 

ऑफिशियल वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर ऑनलाइन एडवांस क्लेम ले सकते हैं.

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

unifiedportalmem.epfindia.gov.in से भी एडवांस क्लेम किया जा सकता है.
यहां आपको ऑनलाइन सेवाओं पर क्लिक करना है.
अब आपको क्लेम (फॉर्म -31,19,10 सी एवं 10 डी) भरना होगा.
इसके बाद में अपने बैंक अकाउंट के आखिरी के 4 अंक एंटर करके वेरिफाई करने होंगे.
अब आपको Proceed for Online Claim पर क्लिक करना है.
ड्रॉप डाउन से PF Advance को (Form 31) सलेक्ट करना है.
इसके बाद में आपको पैसा निकालने का कारण भी देना होगा.
अब आपको अमाउंट एंटर करनी है और चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.
इसके बाद में अपनी एड्रेस की डिटेल्स फिल करें.
Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें और आधार लिंक्ड मोबाइल पर आए ओटीपी को एंटर करें.
अब आपका क्लेम फाइल हो जाएगा.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment