रिटायर्ड कैप्टन के साथ एक करोड़ रुपए की ठगी करने का मामला

By Sahab Ram
On: September 18, 2021 11:11 AM
Follow Us:

रिटायर्ड कैप्टन के साथ एक करोड़ रुपए की ठगी करने का मामला

रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी संगीता देवी ने रेवाड़ी के सिटी थाना में पुलिस में शिकायत दी है की उनके पति को ब्लैकमेल करके एक करोड़ रुपए की ठगी की गयी है। संगीता का आरोप है कि उनके पति रामपाल को राजू उर्फ राजभर और उसकी पत्नी सुषमा व एक अन्य महिला आशा ने ब्लैकमेल किया और बारी-बारी उनके खाते से 1 करोड़ रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।संगीता ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो महिलाओं समेत तीन लोगों पर ब्लैकमेल करके खाते से कैश खुद के खाते में ट्रांसफर कराने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

महेंद्रगढ़ के गाँव छितरोली निवासी संगीता देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति रामपाल सिंह भारतीय सेना में कैप्टन के पद से 31मई 2021 को रिटायर हुए थे। उनके रेवाड़ी में SBI की शाखा में दो खाते है और PNB की शाखा में एक खाता है । रिटायर्ड होने के बाद में उन्होंने सारे पैसे बैंक में जमा करा दिए।

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि रुपए उधार दिए हुए हैं। रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी ने ठगी करने का आरोप लगाया है। रिटायर्ड कैप्टन ने मेरठ में पोस्टिंग के दौरान यह रकम ट्रांसफर की थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment