अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: April 18, 2022 11:40 AM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि प्रमोद उर्फ पी.के. निवासी पातुहेड़ा अवैध हथियार देशी कट्टा व गोलियाँ लेकर अपने गाँव पातुहेड़ा से इब्राहिमपुर रोड़ पर जा रहा है। जिसने भूरे रंग की शर्ट वा काला लोअर पहना हुआ है। सुचना को सही मानकर पुलिस टीम पातुहेड़ा से इब्राहिमपुर रोड़ पर पहुंची। जहाँ सड़क पर ग्राउण्ड के पास रास्ते में एक नौजवान लड़का बताए हुए कपड़े पहने जाता हुआ दिखाई दिया।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

वह नौजवान लड़का पुलिस को देखकर एकदम खेतों की तरफ मुड़कर भागने लगा तो पुलिस ने उसको काबू करके नाम पता पुछा। उसने अपना नाम प्रमोद उर्फ पी.के. निवासी पातुहेड़ा थाना कसोला बताया। जिसकी तलाशी लेने पर प्रमोद उर्फ पी.के. की लोअर की दाहिनी आंट से एक देशी कट्टा व लोअर की बांई जेब से 5 जिन्दा कारतुस तथा दो खाली कारतुस बरामद हुए।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपी पातूहेडा निवासी प्रमोद उर्फ पी. के. गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment