अवैध देशी कट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: February 2, 2022 11:59 AM
Follow Us:

अवैध देशी कट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कसोला थाना पुलिस ने अवैध देशी कट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शहबाजपुर खालसा निवासी महेश के रूप में हुई है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

 

जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया की गश्त के दौरान सुचना मिली की अमित निवासी शहबाजपुर खालसा कुछ देर बाद गुरुटेक सोसाइटी रेवाड़ी की तरफ से कसोला चौक पर आएगा। जिसके पास अवैध हथियार है तथा किसी वारदात की फ़िराक में है। सुचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक व्यक्ति गुरुटेक सोसाइटी रेवाड़ी की तरफ से आता दिखाई दिया तथा पुलिस की नाकाबंदी देखकर वापिस मुड़कर भागने लगा।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

अवैध देशी कट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार

जिसको पुलिस कर्मचारियों ने पकड़ लिया तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी लोवर की जेब में एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महेश के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment