नशे का सौदागर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 70 लाख की हेरोइन बरामद

By Sahab Ram
On: February 16, 2022 8:04 AM
Follow Us:

नशे का सौदागर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 70 लाख की हेरोइन बरामद

रेवाड़ी पुलिस नशे के सौदागरों पर लगातार शिंकजा कस रही है. इसी कड़ी में रेवाड़ी की सीआईए टीम ने 70 लाख की हेरोइन सहित एक नशा तस्कर को काबू किया है. पकड़ा गया आरोपी रेवाड़ी के यादव नगर का रहने वाला अविनाश उर्फ़ रिंकू है. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है कि वो हेरोइन कहाँ से लेकर आया था और कहाँ सप्लाई करने वाला था. उम्मीद है कि इस मामले में और बड़े खुलासे पुलिस कर सकती है.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

 

ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे 

जानकरी के मुताबिक  रेवाड़ी आईआईए  टीम को सूचना मिली थी कि रेवाड़ी के हजारीवास स्थित यादव नगर में रहने वाला अविनाश उर्फ रिंकू हेरोइन सप्लाई का काम करता है। मंगलवार की शाम पता चला कि वह सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी में हेरोइन लेकर रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर स्थित एक दाबे के पास सप्लाई देने आ रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी शुरू की. कुछ देर बाद आरोपी अविनाश क्रेटा गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंचा . जिसके बाद आरोपी पुलिस को देखकर भगाने लगा लेकिन पुलिस ने उसे वहीँ काबू कर लिया.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro
नशे का सौदागर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 70 लाख की हेरोइन बरामद
प्रतीकात्मक

जिसके बाद पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर जिला बागवानी विकास अधिकारी रूप सिंह को भी बुला लिया। गाड़ी की तलाश ली गई तो उसके डैशबोर्ड में एक पाउच मिला। पुलिस ने उसे खोलकर देखा तो उसमें हेरोइन थी। जिसका वजन 140 ग्राम निकला।  आपको बता दें कि हेरोइन की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में करीबन 5 करोड़ किलोग्राम है. जिसके मुताबिक़ करीबन 70 लाख की हेरोइन पुलिस ने बरामद की है.

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

पुलिस रिमांड पर हो सकते है बड़े खुलासे 

पुलिस जाँच में गाड़ी की नम्बर प्लेट भी फर्जी पाई गई है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और 420 की धारा के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिसे कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा. ताकि पता लगाया जा सकें की आरोपी कहाँ से ये नशे का सामान लेकर आता था, कहाँ –कहाँ सप्लाई करता था और कौन कौन लोग उसके साथ ही धंधे में शामिल है.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment