रेहड़ी वाले को डरा धमकाकर रुपये छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: January 25, 2022 12:13 PM
Follow Us:

रेहड़ी वाले को डरा धमकाकर रुपये छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

शहर थाना रेवाड़ी के अंतर्गत पुलिस चौकी कानोड गेट पुलिस ने रेहड़ी वाले को डरा धमका कर रूपए छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विकास नगर रेवाड़ी निवासी पवन के रूप में हुई है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

 

जानकारी देते हुए जांचकर्ता एएसआई राजकुमार ने बताया की सुम्मा खेड़ा निवासी अमृतलाल जो हाल कुतुबपुर में किराये पर रहता है, ने शिकायत दी की रविवार को मै अपनी सब्जी की रेहड़ी लेकर शाम को घर जा रहा था। जब मै जीआरपी थाने से निकलकर अंडरपास के कोने पर पहुचा तो मेरे पास दो लड़के आए। जिनमे से एक ने मुझे पकड़ लिया और दुसरे ने मेरी पेंट की जेब से 3000 रु0 निकाल लिये और मुझसे कहा की अगर शोर मचायेगा तो चाकू मार देंगे जो मैने नही देखा। जिन्होने मेरे को डरा धमका कर जबरदस्ती मेरी जेब से पैसे छीने है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

रेहड़ी वाले को डरा धमकाकर रुपये छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अमृतलाल की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले में एक आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में दूसरे आरोपी को तलाश कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment