घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास करने के मामले एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: August 4, 2021 11:41 AM
Follow Us:

घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास करने के मामले एक आरोपी गिरफ्तार

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

थाना रामपुरा पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास करने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव सहारनवास निवासी रोहित के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता भुपेन्द्र सिंह पुत्र हरिसिंह निवासी गाँव सहारनवास ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मंगलवार को मेरे घर पर कोई नहीं था। घर का ताला लगा हुआ था। मैंने अपना काम करके करीब 2 बजे घर पहुंचकर ताला खोला तो अंदर किसी के घुसे होने की आहट सुनाई दी। मैंने अंदर जाकर देखा तो घर की सीढियों का गेट खुला हुआ था तथा घर के पीछे का दरवाजा भी खुला हुआ था।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

जब मैं घर के पीछे के दरवाजे की तरफ दौड़ा और देखा की मेरे गाँव का ही एक लड़का रोहित मेरे घर से निकलकर भाग रहा था। जिसको पकडकर मैंने पुलिस को सूचित किया। सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी को काबू करके उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम रोहित निवासी सहारनवास जिला रेवाड़ी बतलाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।    

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment