Aadhaar Card में अब एड्रेस अपडेट करना हुआ मुश्किल

By Sahab Ram
On: August 17, 2021 5:45 AM
Follow Us:

Aadhaar Card में अब एड्रेस अपडेट करना हुआ मुश्किल

Aadhaar Card की जरूरत आज के समय में लगभग हर जरूरी काम के लिए पड़ती है।  यही वजह है आधार कार्ड में हर विवरण का अपडेटेड होना काफी महत्वपूर्ण होता है, खासकर एड्रेस। हालांकि, आधार नंबर जारी करने वाले संगठन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल में Aadhaar Card में एड्रेस अपडेट करने से जुड़े नियम में बदलाव किया है।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

दरअसल, UIDAI ने Address Validation Letter के माध्य से Aadhaar Card में एड्रेस अपडेट कराने की फैसिलिटी को बंद कर दिया है। इस फैसिलिटी के जरिए ऐसे Aadhaar Card Holders अपना एड्रेस अपडेट करा पाते थे, जिनके पास उस पते का कोई वैलिड एड्रेस प्रूफ नहीं होता था। यह अपने पैतृक शहर से दूर दूसरे शहर में किराये पर रह रहे लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण सर्विस थी।

UIDAI की वेबसाइट से हटा यह ऑप्शन

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

प्राधिकरण की अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। लेकिन अब Address Validation Letter के जरिए एड्रेस अपडेट कराने की सुविधा अगले आदेश तक के लिए बंद कर दी गई है।  आप अन्य वैलिड एड्रेस प्रूफ के इस लिस्ट (https://uidai.gov.in/images/commdoc/valid_documents_list.pdf) में से किसी भी एक एड्रेस प्रूफ के जरिए अपना एड्रेस अपडेट करा सकते हैं।”

इसी बीच Aadhaar Office Bengaluru ने एक ट्वीट कर कहा है, ”कंपनियों, स्कूल, कॉलेजों और विभागों जैसे संगठनों को रेजिडेंट्स के आधार नंबर, एड्रेस, फोन नंबर इत्यादि जैसे विवरण को सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखाना चाहिए। वेबसाइट, सोशल मीडिया, नोटिस बोर्ड इत्यादि पर इसे खुले तौर पर दिखाना दंडनीय अपराध है।”

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment