PF:हरियाणा में ईपीएफ नियमों की अवहेलना करने वाली फर्मों के खिलाफ जारी किए गए नोटिस

By Sahab Ram
On: February 12, 2022 9:26 AM
Follow Us:

PF:हरियाणा में ईपीएफ नियमों की अवहेलना करने वाली फर्मों के खिलाफ जारी किए गए नोटिस

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा श्रमिकों का नियमित ईपीएफ जमा नहीं करने पर इस बाबत 150 फर्म संचालकों को नोटिस जारी किया है. अब हरियाणा में कर्मचारियों को ईपीएफ की सुविधा न देने वाली फर्मों पर नकेल कसने की तैयारी हो रही है.सरकार द्वारा जो नोटिस भेजा गया है उसके जवाब देने की समय-सीमा 15 दिन निर्धारित की गई है. नोटिस मिलने पर इन फर्म संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

 

शिकायत करने पर पहचान रखी जाएगी गोपनीय

अगर कोई फर्म इस निर्धारित समय-सीमा में नोटिस का जवाब नहीं देने पर धारा-7 (ए), धारा-14 के तहत कार्रवाई व जुर्माने का प्रावधान किया गया है. EPFO के सहायक कमिश्नर एसके शर्मा ने बताया कि ईपीएफ (EPFO) नियमों की अवहेलना करने वाली फर्मों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं. श्रमिक व कर्मचारियों के हकों का हनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. ईपीएफ (EPFO) की सुविधा न मिलने पर श्रमिक शिकायत कर सकते हैं. उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

PF:हरियाणा में ईपीएफ नियमों की अवहेलना करने वाली फर्मों के खिलाफ जारी किए गए नोटिस

फर्में छीन रही श्रमिकों का हक

ट्विन सिटी में प्लाईबोर्ड, मेटल, पेपर मिल, सरस्वती शुगर मिल, इस्जैक सहित चार हजार फर्म (फैक्ट्रियां, अस्पताल, होटल, कंपनी, शिक्षण संस्थान व अन्य यूनिट) में तीन लाख से भी अधिक कर्मचारी काम करते है. इनमें से मात्र 2100 यूनिट के 26 हजार कर्मचारियों को ईपीएफ की सुविधा मिल रही हैं. इंटक के प्रदेशाध्यक्ष श्रवणदीप सिंह ने कहा कि जो फर्में श्रमिकों का हक छीन रही है उनके खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा.

 

कौन आते है ईपीएफ के दायरे में

ईपीएफ का एक हिस्सा कर्मचारी का तो एक हिस्से की अदायगी कंपनी को करनी होती है. इसलिए फैक्ट्री संचालक या फर्म श्रमिकों का ईपीएफ जमा नहीं करती. जिस संस्था या फर्म में 20 कर्मचारी कार्यरत हैं उस पर कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) का नियम लागू होता है. इसी तरह से ईएसआइ का नियम 10 कर्मचारियों पर लागू हो जाता है.

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

जिन कर्मचारियों की सैलरी 15 हजार रुपए प्रति माह होती है, वह ईपीएफ के दायरे में आते हैं. ईएसआई के दायरे में 21 हजार तक सैलरी पाने वाले श्रमिक लाभ उठा सकते हैं. कुछ फर्में श्रमिकों की सैलरी 16 हजार रुपए बताकर उनको इस स्लैब से बाहर कर देते हैं, जबकि उनकी सैलरी कम होती है.

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment