स्कूल में यूनिफॉर्म नही पहनना छात्र को पड़ा भारी, दर्द से कराहता रहा रातभर

By Sahab Ram
On: February 23, 2022 6:25 AM
Follow Us:

स्कूल में यूनिफॉर्म नही पहनना छात्र को पड़ा भारी, दर्द से कराहता रहा रातभर

सोमवार को रेवाड़ी के एक छात्र स्कूल में यूनिफार्म नही पहन कर गया, जिसके कारण उसको ड्यूटी पर मौजूद एक शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से डंडे से पीटकर घायल कर दिया.देर रात तक वह दर्द से कराहता रहा और उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास लेकर जाया गया, उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ.

 

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

इस बात से गुस्साए परिजन मंगलवार को स्कूल पहुंचे और शिक्षिका की शिकायत प्रबंधन से की.उनका  आरोप है कि प्रबंधन की ओर से इसे गंभीरता से नहीं लिया गया. जिसके बाद में इस मामले की जानकारी उन्होंने जिला महिला व बाल संरक्षण अधिकारी को दी गई. इस पर उन्होंने स्कूल प्रबंधन और आरोपी शिक्षिका को तलब किया और लिखित में माफीनामा भी लिया है.

स्कूल में यूनिफॉर्म नही पहनना छात्र को पड़ा भारी, दर्द से कराहता रहा रातभर

संबंधित शिक्षिका को यह भी बताया गया कि किसी भी सूरत में किसी बच्चे की पिटाई नहीं की जा सकती. इसके बाद संबंधित शिक्षिका ने इस घटना के लिए लिखित तौर पर माफी मांगी, जो उस निजी स्कूल के प्रिंसिपल की मौजूदगी में अधिकारी को दी गई. उधर छात्र के अभिभावक ने मामले में आपसी समझौता करने की बात सामने आने के बाद एक दिन की मोहलत मांगी है.

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

 

शिक्षिका  व्यवहार सुधारे और दोबारा ऐसी गलती न करे 

मामले में स्कूल प्रबंधन को कार्यालय में तलब किया गया था. ऐसे मामले को देखने वाली कमेटी के सामने दोनों पक्षों ने अपने पक्ष रखे. छात्र की पिटाई करने की शिकायत सही पाई गई. संबंधित शिक्षिका को एक दिन के लिए स्कूल में सेवा देने पर रोक लगा दी गई है. इस दिन कमेटी की ओर से शिक्षिका को किशोरों से संबंधी कानूनी प्रावधान और नियम, उप नियमों के अलावा पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी गई. साथ ही भविष्य में शिक्षिका को व्यवहार सुधारने और दोबारा गलती नहीं करने के बारे में भी कहा गया है. लिखित में माफीनामा के साथ ही प्रिंसिपल ने स्कूल में सर्कुलर निकालकर उसे चस्पा कराने तथा अन्य शिक्षकों को इस संबंध में जानकारी देने का आश्वासन दिया है। –दीपिका, जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी। 

मामला गंभीर, कार्रवाई के दिए निर्देश

यह गंभीर मामला है। ऐसा किसी सूरत में भी नहीं होना चाहिए। मीडिया के माध्यम से यह मामला मेरी जानकारी में आया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। – नसीब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

 

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment