दिल्ली व हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर विदेशी तर्ज पर 18 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी नई सड़क

By Sahab Ram
On: January 31, 2022 7:48 AM
Follow Us:

दिल्ली व हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर विदेशी तर्ज पर 18 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी नई सड़क

पिछले एक साल से भी अधिक समय तक किसानों के आंदोलन की वजह से टिकरी बार्डर से लोगों के आवागमन को बंद कर दिया गया था। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। मगर अब ना केवल किसानों का आंदोलन समाप्त हो चुका है, बल्कि इस सडक़ पर भारी आवागमन भी शुरू हो गया है। जिसके चलते अब ठीक विदेशी तर्ज पर टिकरी बॉर्डर को सजाया और संवारा जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने एक परियोजना तैयार की है, जिसके तहत इस सड़क के निर्माण और जीर्णोद्वार पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। बता दें कि दिल्ली व हरियाणा के लिए यह रोड बेहद ही महत्वपूर्ण है। इस सड़क के जरिए हर रोज लाखों लोग हरियाणा व अन्य प्रदेशों की ओर आवागमन करते हैं।

 

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

18 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी यह सड़क

इसे देखते हुए ही दिल्ली सरकार ने इस सड़क का जीर्णोद्वार करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए करीब 18.40 करोड़ रुपए से भी अधिक का फंड बनाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर टिकरी सीमा के पास के 675 मीटर के हिस्से का सौंदर्यीकरण कार्य जल्द शुरू होगा । इस परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी दी कि टिकरी बॉर्डर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाला सौंदर्यीकरण का कार्य उन 9 कार्यों में से हैं, जिनका दिल्ली सरकार द्वारा पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण किया जाना है ।

दिल्ली व हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर विदेशी तर्ज पर 18 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी नई सड़क

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

अनुमानित लागत को स्वीकृति

इस परियोजना के शुरू होने के संदर्भ में अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा अनुमानित लागत को स्वीकृति दे दी गई है। जिसके कारण यह परियोजना जल्द ही शुरू हो जाएगी । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस परियोजना के तहत सड़कों का सौंदर्यीकरण यूरोपिय मानकों के अनुसार करना चाहते हैं । जानकारी के लिए बता दें कि टिकरी सीमा के निकट इस सड़क के खंड को नए सिरे से तैयार किया जाएगा । इसी परियोजना के अंतर्गत सड़कों के सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा । वही टिकरी सीमा की 675 मीटर के इस खंड पर सजावटी रोशनी देने वाली लाइट भी लगाई जाएगी । इस परियोजना कार्य के जल्द शुरू होने के आसार है ।

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

9 मार्गो का पुनर्विकास

परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना के तहत 100 फीट से ज्यादा चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा । गौरतलब है कि दिल्ली सरकार दिल्ली की विभिन्न प्रमुख सड़कों पर 500 मीटर से 1 किलोमीटर के बीच के नमूने के तौर पर 9 मार्गो का पुनर्विकास कर रही है । बता दे की टीकरी सीमा के पास की सड़क भी उनमें से ही एक है । अधिकारियों की माने तो इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सड़क को मजबूत करना, साथ ही सड़क की सुंदरता को बढ़ाना और आम नागरिकों को पानी के एटीएम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है ।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment