आईटीआई पास युवाओं के लिए एक मई से शुरू होगा नया पोर्टल, पुराना होगा बंद

By Sahab Ram
On: April 27, 2022 11:10 AM
Follow Us:

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि सरकार ने नया शिक्षुता पोर्टल अप्रेंटिसशिपइंडिया.जीओवी.इन लांच कर दिया गया है। ऐसे में सभी अधिकारी उनके कार्यालय में कार्य का प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षुओं को 30 अप्रैल से पहले उनका प्रमाण पत्र डाउनलोड करवा कर सौंप दें।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

किसी प्रशिक्षु ने अपना कार्य अनुभव का सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं किया है तो वह 30 अप्रैल से पहले डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने बताया कि अधिकारी पुराने पोर्टल पर प्रशिक्षुओं की परीक्षा संबंधी और अन्य अधूरा रिकॉर्ड पूर्ण करना सुनिश्चित कर लें। ऐसे में प्रशिक्षुओं के पास अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए तीन दिन शेष बचे हैं। निर्धारित तिथि के बाद भी अगर किसी विभाग का रिकॉर्ड अधूरा रहता है तो उसके लिए विभाग खुद जिम्मेवार होगा ।

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment