आजादी का अमृत महोत्सव : अब प्रदर्शनी से जानेंगे स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा का योगदान

By Sahab Ram
On: September 7, 2021 10:42 AM
Follow Us:

आजादी का अमृत महोत्सव : अब प्रदर्शनी से जानेंगे स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा का योगदान

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित एक प्रदर्शनी तैयार की गई है, जिसका जिला रेवाड़ी में 15 नवंबर से 17 नवंबर तक प्रदर्शन किया जाएगा।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘आजादी के आंदोलन में हरियाणा का योगदान’ विषय पर चण्डीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में डिजिटल प्रदर्शनी का दो सितंबर को उद्घाटन किया था। अब यह प्रदर्शनी जिलावार भी आयोजित की जाएगी।

जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी बिजेन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल के निर्देशानुसार व जिला रेवाड़ी में उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में तीन दिन 15 नवंबर से 17 नवंबर तक इस प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी का समय प्रात: 9:30 बजे से सांय 4:30 बजे तक रहेगा। जिलावार प्रदर्शनी का 8 सितंबर को पंचकूला से प्रारंभ होकर 5 जनवरी को कैथल में समापन होगा। यह प्रदर्शनी प्रदेशभर के सभी जिलों को कवर करेगी।

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि रेवाड़ी जिला में तीन दिन प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में डिजिटल क्लीप ऑन बोर्ड को स्थापित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम में स्थानीय व गुमनाम नायकों से सम्बन्धित लेखों एवं फोटोज के साथ-साथ वर्ष 1966 में हरियाणा के गठन के बाद से अब तक हरियाणा में हुए विकास की तुलनात्मक जानकारी उपलब्ध करवाई है।

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment