स्कूलों में सुरक्षा के दृष्टिïगत किए जाएं आवश्यक प्रबंध

By Sahab Ram
On: August 19, 2021 12:20 PM
Follow Us:

स्कूलों में सुरक्षा के दृष्टिïगत किए जाएं आवश्यक प्रबंध

एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव ने जिला के राजकीय व प्राईवेट स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्कूलों में सुरक्षा के दृष्टिïगत सभी आवश्यक प्रबंध करवाएं ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

एसडीएम आज स्कूल सुरक्षा मापदंडों के बारे में राजकीय व प्राईवेट स्कूल संचालकों की एक बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल बस का संचालन निर्धारित मानकों को पूर्ण कराते हुए किया जाए। स्कूल वाहन के प्रत्येक ड्राइवर व उसके सहायक का पुलिस द्वारा सत्यापन कराया जाए।

स्कूलों में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन करवाएं। बच्चों को स्कूल वाहन द्वारा लाने हेतु निर्धारित स्थलों का ही चयन किया जाए। बच्चों के लिए प्राथमिक उपचार की सुविधा भी स्कूलों में उपलब्ध कराएं।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

एसडीएम ने निर्देश दिए कि स्कूलों में लगाए जाने वाले बिजली से संबंधित उपकरण आईएसआई मार्क के हों। उन्होंने निर्देश दिए विद्यार्थियों की समय-समय पर मॉक ड्रिल कराई जाए और उन्हें बचाव बारे प्रशिक्षण भी दिया जाए। पानी की टंकियों की साफ-सफाई करवाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल वाहनों में सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। इसके साथ ही स्कूल प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि वाहनों में जीपीएस सिस्टम अवश्य लगाए जाएं, जिससे किसी भी बच्चे के घर पहुंचने के बारे में वाहन को जीपीएस से ट्रेस कर सही जानकारी दी जा सके। वाहनों स्कूलों व वाहनों में अग्निशमन, मैडिकल किट, आपातकालीन द्वार आदि सभी मानकों को पूर्ण कराया जाए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment