मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत दिये जाएँगे 50 हजार प्लाट , सीएम ने की घोषणा

By Sahab Ram
On: January 28, 2024 8:55 PM
Follow Us:

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि हरियाणा के हर जिले में बुजुर्गों के लिए वृद्ध सेवा आश्रम खोले जाएंगे, जिनमें 50-50 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था होगी। करनाल में तीन महीने में सिटी ई-बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीबों को मुख्यमंत्री आवास योजना ( mukhyamantri awas yojana haryana 2024) के तहत प्रदेश में पहले चरण में 50 हजार प्लाट दिए जाएंगे। आवेदन के लिए दो दिन बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा।  

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

मुख्यमंत्री आज करनाल के मॉडल टाउन के वार्ड 11 में जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नए खोले जाने वाले वृद्ध सेवा आश्रमों में गरीबों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था होगी। साधन संपन्न बुजुर्ग भी अगर आश्रमों में रहना चाहें तो, उसके लिए उन्हें  राशि का अंशदान करना होगा।

उन्होंने कहा कि करनाल में तीन महीने बाद सिटी ई-बस सेवा शुरू की जाएगी। पानीपत में इसकी शुरुआत आज की गई है। यमुनानगर में यह सेवा सोमवार से आरंभ की जाएगी। 

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आम आदमी की चिंता है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई। गरीबों को मकान की मरम्मत की राशि भी 31 हजार रुपए से बढ़ाकर 80 हजार रुपये की गई है।  मुख्यमंत्री ने उन 8 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए, जिनकी आज पेंशन बनाई गई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न वर्गों के लोगों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 750 से अधिक कॉलोनियों को नियमित किया जा चुका है और 200 से अधिक कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी। 

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now