यूक्रेन में फंसे हरियाणा के 100 से ज्यादा छात्र,परिवार ने लगाई वापसी की गुहार

By Sahab Ram
On: February 17, 2022 12:46 PM
Follow Us:

यूक्रेन में फंसे हरियाणा के 100 से ज्यादा छात्र,परिवार ने लगाई वापसी की गुहार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के बादल गहरा गए हैं. रूस ने बेलारूस, क्रीमिया व अपनी पश्चिमी सीमा पर बड़े पैमाने पर लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन को तीन ओर से घेर लिया है. वही यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को लेकर उनके अभिभावक चिंतित हैं और छात्रों की वापसी की गुहार कर रहें है. लेकिन उन्हें टिकट उपलब्ध कराने में समस्या आ रही है.

 

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

हरियाणा के गुहला जिले के करीब 100 विद्यार्थी पढ़ाई के लिए यूक्रेन में रह रहे हैं. ऐसे में इन छात्रों के अभिभावक मौजूदा स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं. हालांकि अभिभावकों से बातचीत के दौरान छात्रों ने किसी प्रकार की खतरे की बात नहीं कही है. लेकिन इनमें से अधिकतर छात्र वापस आना चाहते हैं.लेकिन उन्होंने बताया की उन्हें वापिस आने में दिक्कत हो रही है क्योंकि उन्हें टिकट नही मिल रही है.

यूक्रेन में फंसे हरियाणा के 100 से ज्यादा छात्र,परिवार ने लगाई वापसी की गुहार

विश्वविद्यालय की तरफ से बच्चों को दूतावास पत्र जारी

यूक्रेन में पढ़ाई के लिए गए हरियाणा चीका निवासी छात्र के अभिभावक के गुरदेव सैनी ने बताया है कि पूरे जिले की करीब 100 छात्र यूक्रेन में इस वक्त पढ़ाई करने के लिए गए हुए हैं. जिनमें उनका बेटा योगेश सैनी एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन में है. दोनों देशों (रूस-यूक्रेन) के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं. उन्होंने आगे बताया कि वहां के विश्वविद्यालय की तरफ से बच्चों को अपने देश वापस लौटाने के लिए दूतावास पत्र जारी किया गया है. जिसमे कहा गया है कि छात्र अपनी स्वेच्छा से अपने देश लौटना चाहते हैं तो लौट सकते हैं. उनकी पढाई में कोई बाधा नही आएगी. उनकी पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से जारी रहेगी.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

 

भारतीय दूतावास से मदद की अपील

मौजूदा स्थिति को देखते हुए अभिभावकों ने भारतीय दूतावास से मदद की अपील की है. हालांकि इस को लेकर अभी तक जिला प्रशासन से किसी प्रकार का संपर्क साधा नहीं गया है. बता दे यू कैन और रूस में तनावपूर्ण माहौल के चलते भारतीयों को वापस लाने की होड़ मची हुई है. लेकिन वापस आने के लिए भारतीय नागरिकों को टिकट उपलब्ध नहीं हो पा रहा है.क्योंकि हवाई जहाज कंपनियों ने टिकट की राशि भी बढ़ा दी है. आपको बता दें बीते 2 दिन पहले टिकट का किराया सिर्फ 50 से 70 हजार होती थी. लेकिन अब यह किराया डेढ़ से दो लाख कर दिया गया है.

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment