Dowry: दहेज़ में कार न मिलने पर विवाहिता को लटकाया फांसी पर

By Sahab Ram
On: February 18, 2022 7:14 AM
Follow Us:

Dowry: दहेज़ में कार न मिलने पर विवाहिता को लटकाया फांसी पर

दहेज़ प्रथा एक दानव है जो हमारे समाज को दिन प्रतिदिन निगलता जा रहा है .दहेज़ के कारण आए दिन हजारों परिवार अपनी बेटियों को खोते है. दहेज़ प्रथा हमारे समाज के लिए एक अभिशाप है . दहेज़ के लिए कई परिवार विवाहिता की हत्या भी कर देते है. कुछ दिन पहले भी ऐसा ही एक मामला  सामने आया था.

 

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

अब दहेज़ हत्या का एक और मामला सामने आया है यह मामला गुरुग्राम के सुशांत लोक का है. सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि दहेज़ में कार न मिलने से नाराज पति और उसके परिजनों पर विवाहिता को फांसी लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. सुशांत लोक थाना पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर दहेज़ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

Dowry: दहेज़ में कार न मिलने पर विवाहिता को लटकाया फांसी पर

जानकारी के मुताबिक मृतक विवाहिता के पिता जसवंत सिंह जो मूल रूप से मेरठ के रहने वाले है.उन्होंने बताया की उनकी बेटी सोनिया की शादी 11 दिसंबर 2020 को मुजफ्फरनगर निवासी हरीश के साथ की गई थी। शादी के बाद में हरीश और उनकी बेटी सोनिया दोनों गुरुग्राम में रहने लग गए थे.

 

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

सोनिया के पिता ने आरोप लगाया है कि शादी में उन्होंने लगभग 15 लाख रूपए खर्च किये थे.लेकिन इसके बाद भी हरीश व उसके परिजन खुश नहीं थे. वो सोनिया को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लग गए और सोनिया से गाड़ी दिए जाने की मांग कर रहे थे. आरोप है कि 15 फरवरी को हरीश व उसके परिजनों ने मिलकर सोनिया को फांसी पर लटका दिया.

 

गुरुग्राम में सोनिया का भाई कपिल रहता है उसे जैसे ही इसकी सुचना मिलती है.वह तुरंत अपने परिजनों को गुरुग्राम बुला लेता है. जैसे ही कपिल मौके पर पहुंचा तो उसे घर का दरवाजा टूटा मिला. जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति हरीश समेत ससुर अमरीश, सास सुमन, जेठ सुधीर, जेठानी ममता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment