
दहेज़ प्रथा एक दानव है जो हमारे समाज को दिन प्रतिदिन निगलता जा रहा है .दहेज़ के कारण आए दिन हजारों परिवार अपनी बेटियों को खोते है. दहेज़ प्रथा हमारे समाज के लिए एक अभिशाप है . दहेज़ के लिए कई परिवार विवाहिता की हत्या भी कर देते है. कुछ दिन पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था.
अब दहेज़ हत्या का एक और मामला सामने आया है यह मामला गुरुग्राम के सुशांत लोक का है. सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि दहेज़ में कार न मिलने से नाराज पति और उसके परिजनों पर विवाहिता को फांसी लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. सुशांत लोक थाना पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर दहेज़ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक मृतक विवाहिता के पिता जसवंत सिंह जो मूल रूप से मेरठ के रहने वाले है.उन्होंने बताया की उनकी बेटी सोनिया की शादी 11 दिसंबर 2020 को मुजफ्फरनगर निवासी हरीश के साथ की गई थी। शादी के बाद में हरीश और उनकी बेटी सोनिया दोनों गुरुग्राम में रहने लग गए थे.
सोनिया के पिता ने आरोप लगाया है कि शादी में उन्होंने लगभग 15 लाख रूपए खर्च किये थे.लेकिन इसके बाद भी हरीश व उसके परिजन खुश नहीं थे. वो सोनिया को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लग गए और सोनिया से गाड़ी दिए जाने की मांग कर रहे थे. आरोप है कि 15 फरवरी को हरीश व उसके परिजनों ने मिलकर सोनिया को फांसी पर लटका दिया.
गुरुग्राम में सोनिया का भाई कपिल रहता है उसे जैसे ही इसकी सुचना मिलती है.वह तुरंत अपने परिजनों को गुरुग्राम बुला लेता है. जैसे ही कपिल मौके पर पहुंचा तो उसे घर का दरवाजा टूटा मिला. जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति हरीश समेत ससुर अमरीश, सास सुमन, जेठ सुधीर, जेठानी ममता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।




