हरियाणा के इस इलाके में 886 एकड़ में बन रहा लॉजिस्टिक हब, होगा पिछड़ापन दूर

By Sahab Ram
On: February 1, 2022 8:23 AM
Follow Us:

हरियाणा के इस इलाके में 886 एकड़ में बन रहा लॉजिस्टिक हब, होगा पिछड़ापन दूर

हरियाणा का नांगल चौधरी इलाका प्रदेश का सबसे पिछड़ा हुआ इलाका माना जाता है. लेकिन अब इस इलाके में बन रहे मल्टीमाईल लाजिस्टिक्स हब से इस इलाके का पिछड़ापन दूर होने वाला है. मल्टीमाईल लाजिस्टिक्स हब बनने से जहाँ एक तरफ इस इलाके का सुधार होगा वहीँ दूसरी तरफ रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे.

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

इस काम की शुरुआत न्यू डाबला रेलवे स्टेशन से की गई है. इस कार्य पर करीब 150 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है. हब में पानी लाने के लिए भी विशेष तौर पर कार्य किया रहा है. इसके लिए 11 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जा रही हैं. ताकि लॉजिस्टिक हब में पानी की किल्लत ना हो.

हरियाणा के इस इलाके में 886 एकड़ में बन रहा लॉजिस्टिक हब, होगा पिछड़ापन दूर

इस हब की वजह से वहां रहने वाले ग्रामीणों का जन जीवन अस्त व्यस्त ना हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है. उनके आवागमन के लिए एक नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है. इससे छिलरो गांव के रहने वाले लोग परेशान ना हो और उनका आना जाना सुगम बना रहे. इस पूरे काम के संपूर्ण होने की जानकारी लेने के लिए नांगल चौधरी के भाजपा विधायक डाण अभय सिंह यादव ने चीफ आपरेटिंग आफिसर संजीत सिंह के साथ एक बैठक की और इस पूरे प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट ली.

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

विधायक डा. अभय सिंह यादव ने बताया कि लाजिस्टिक हब के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा तैयार हो रहा है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं हरियाणा पीडब्ल्यूडी द्वारा लाजिस्टिक हब तक सड़क मार्ग का निर्माण पूर्ण होने के कगार पर है. इसी तरह नहर से पानी ले जाने की व्यवस्था पर भी काम चालू है. डेरोली अहीर 220 केवी पावर हाउस से विशेष लाइन बिछाने का काम भी चालू हो चुका है.आने वाले कुछ महीनों में लाजिस्टिक हब का बाहरी आधारभूत ढांचा बनकर तैयार हो जाएगा.इसके बाद आंतरिक विकास की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी.

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment