अमेरिका के एक बिजनेसमैन ने अपने नन्हें बेटे को हरियाणा भेजा पहलवान बनने के लिए

By Sahab Ram
On: February 4, 2022 8:19 AM
Follow Us:

अमेरिका के एक बिजनेसमैन ने अपने नन्हें बेटे को हरियाणा भेजा पहलवान बनने के लिए

हरियाणा में दूर- दूर  से कुश्ती सिखने के लिए काफी लोग आते है।दरअसल हरियाणा को कुश्ती का गढ़ माना जाता है। लेकिन अभी हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है जो वाकई हरियाणा की शान बढ़ा रही है। दरअसल हाल ही में अमेरिकी कारोबारी ने अपने बेटे को पहलवानी सीखने के लिए अमेरिका से हरियाणा में भेजा है। इस शख्स का नाम नवीन हुड्डा है। नवीन मूल रूप से करनाल के रहने वाले हैं लेकिन बिजनेस के काम से न्यूयॉर्क जाकर रहने लगे थे। लेकिन अब उन्होंने अपने बेटे अर्जुन हुड्डा को हरियाणा में पहलवानी सीखने के लिए भेजा है। इतना ही नहीं अर्जुन को द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ट्रेनिंग दे रहे हैं।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

खुद के जैसा ही बनाना चाहते हैं अपना बेटा

अर्जुन के दादा का नाम बलवान सिंह है और अब अर्जुन का पूरा परिवार यही चाहता है कि अर्जुन भारतीय संस्कृति के बारे में जाने। वे चाहते हैं कि उनका बेटा और पोता हिन्दी, अंग्रेजी के साथ साथ हरियाणवी भाषा का भी ज्ञान रखे। आज हर कोई इस परिवार के इस कदम की तारीफ भी कर रहा है। खबर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अमेरिका के एक बिजनेसमैन ने अपने नन्हें बेटे को हरियाणा भेजा पहलवान बनने के लिए

जानिए अर्जुन के पिता का क्या था सपना

नवीन हुड्डा अपने समय में कपिल देव के साथ भी क्रिकेट खेल चुके हैं। शुरुआत से ही वे पढ़ाई में भी काफी अच्छे थे। कंप्यूटर में भी उनकी अच्छी रुचि थी। लेकिन 2002 में वे बिल गेट्स से प्रभावित हुए थे और बिज़नस करने के लिए न्यूयॉर्क चले गए। लेकिन अब उन्होंने अपने बेटे अर्जुन का खरखौदा के प्रताप स्पोर्ट्स स्कूल में 6वीं कक्षा में दाखिला करवाया है। नवीन का बेटा भी अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए छोटी सी उम्र में ही कड़ी मेहनत कर रहा है।

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

जानिए किनसे सिख रहा है अर्जुन पहलवानी

बता दें कि अर्जुन को द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया पहलवानी सिखा रहे हैं। रोज सुबह नवीन ओमप्रकाश के साथ ग्राउंड में जाकर कुश्ती की बारीकियों को सीखते हैं। नवीन के मुताबिक उनके बेटे विदेश में ही पैदा हुए हैं इसलिए उन्हें भारत के बारे में ज्यादा नहीं पता। इसलिए अब वे अपने बच्चों को भारतीय संस्कार भी देना चाहते हैं। इस स्कूल के प्रिंसिपल के मुताबिक अब अर्जुन खेलों के साथ साथ पढ़ाई में भी ध्यान लगा पा रहे हैं। वहीं वे हिन्दी के साथ साथ हरियाणवी भी सीख रहे हैं।

 

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment