Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में किये अहम बदलाव, कैबिनेट की मंजूरी, देखें क्या क्या हुए हैं बदलाव ?

By Sahab Ram
On: January 1, 2026 6:41 PM
Follow Us:
Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में किये अहम बदलाव, कैबिनेट की मंजूरी, देखें क्या क्या हुए हैं बदलाव ?

Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई हरियाणा कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण को मजबूत करने और दीर्घकालिक बचत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY), 2025 का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन रखा है, इसके लिए उन्होंने ह्यूमन कैपिटल (Human Capital) पर अभी से कार्य करने की दिशा में प्रतिबद्धता जताई है। इस विजन को लागू करते हुए आज की बैठक में ह्यूमन कैपिटल को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है।

राज्य सरकार द्वारा बहनों -बेटियों के लिए शुरू की गई दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार किया गया है। अब इस योजना को सामाजिक विकास के साथ जोड़ा जाएगा और इसके लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में कुछ नई श्रेणियों को जोड़ा गया है।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में 2200 रुपये बीजेपी ने बढाई पेंशन, सामाजिक पेंशन काटने की फैला रहे अफवाह

इसके तहत, वर्तमान में जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है, उन परिवारों की महिलाओं को 2100 रुपए का लाभ दिया जा रहा है। अब यह लाभ 1 लाख 80 हजार रुपए वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा, बशर्ते कि उन माताओं ने विकसित भारत की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बच्चों की शिक्षा और विकास पर ध्यान दिया है।

संशोधन के तहत जिन परिवारों की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है, ऐसे परिवारों के बच्चे जो सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे है, वे 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लेकर आते है, ऐसी माताओं को भी अब दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जाएगा।

इसके अलावा, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देने के उद्देश्य से भी भारत सरकार के निपुण मिशन के तहत कक्षा एक से चार तक ग्रेड लेवल प्रोफिशिएंसी प्राप्त करते हैं, ऐसी माताओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही, बच्चों में कुपोषण या एनीमिया को रोकने के लिए भी पहल की गई है। इसके तहत, पोषण ट्रैकर में कोई बच्चा जो कुपोषित या एनीमिया ग्रस्त था, वह पोषित और स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है, तो ऐसी माताओं को भी 2100 रुपए का लाभ प्रदान किया जाएगा। आयु और रिहायशी प्रमाण पत्र के मानदंडों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

हालांकि, उपरोक्त सभी श्रेणियों के तहत यह लाभ केवल 3 बच्चों तक ही मिलेगा। जिन महिलाओं के तीन से अधिक बच्चे है वे इस श्रेणी के लिए अपात्र होंगी।

इसके साथ ही, महिलाओं व उनके परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भी एक नई पहल शुरू की गई है। वर्तमान में जो 2100 रुपए की राशि बहन – बेटियों के खातों में जा रही है, अब इस राशि में से 1100 रुपए सीधे महिलाओं को मिलेंगे और 1000 रुपए सरकार रेकरिंग डिपॉजिट/फिक्स्ड डिपॉजिट करवाएगी।

इस डिपॉजिट का पैसा ब्याज सहित लाभार्थी को मिलेगा। आरडी/एफडी की अवधि सरकार द्वारा तय की जाएगी जोकि पांच साल से अधिक नहीं होगी। इसका एक SMS भी प्रत्येक महिला को हर माह जाएगा। लाभार्थी की असामयिक मृत्यु पर उसके नॉमिनी को यह राशि तुरंत प्रदान की जाएगी, यह भी पर प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए लाभार्थियों की सूची ग्राम सभाओं में जारी की जाएगी। यदि कोई आपत्ति दर्ज करवाई जाती है तो संबंधित का नाम काट दिया जाएगा।

Haryana Roadways Jobs: हरियाणा रोडवेज में निकली बंपर भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब तक 10 लाख 255 महिलाओं ने आवेदन किया है। इसमें से 8 लाख महिलाएं को सहायता राशि प्रदान की जा रही हैं। अभी तक सरकार ने दो किस्तों में लगभग 250 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment