Haryana Weather Update: हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें IMD का अपडेट

By Sahab Ram
On: January 19, 2026 8:28 AM
Follow Us:

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से अपना रूख बदल लिया है। सुबह और शाम को घना कोहरा प्रदेश को घेर रहा है। जबकि दिन के समय धूप गर्मी का अहसास करा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सोनीपत की बात करें तो यहां सबसे कम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। आज अंबाला में विजिबिलिटी 800 मीटर दर्ज की गई है।

Haryana Roadways to Launch Mobile App for Passenger Convenience Within One Month: Transport Minister Anil Vij
Haryana Roadways to Launch Mobile App for Passenger Convenience Within One Month: Transport Minister Anil Vij

दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने से एक दिन में औसत अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री से 2.3 डिग्री तक बढ़ गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा चल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार जनवरी के हिसाब से मौसम गर्म चल रहा है।

’विश्व पर्यावरण दिवस’ पर किया राज्यव्यापी  वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस स्टेशन पर अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया है। अंबाला में 22.8, हिसार और रोहतक में 21.5, गुरुग्राम में 20.8, फरीदाबाद में 20.4, कैथल में 20.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 1 से 4 डिग्री तक बढ़ा है।

आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment