के.एल.पी. कॉलेज को यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने तक लगातार किए जाएंगे प्रयास

By Sahab Ram
On: October 3, 2021 11:53 AM
Follow Us:

के.एल.पी. कॉलेज को यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने तक लगातार किए जाएंगे प्रयास

शहर के दिल्ली रोड़ स्थित ऐतिहासिक के. एल. पी. कॉलेज में 1994 बैच के पासआऊट कॉमर्स ग्रेजुएट्स का प्रथम मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ , जिसमें प्रतिभागी सभी पुराने विद्यार्थियों एवं पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कॉलेज के लगातार विकास के लिए मिलकर आर्थिक सहयोग का जोरदार संकल्प व्यक्त किया ।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक , सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि  केएलपी कॉलेज में पढ़कर निकले हजारों होनहार विद्यार्थी आजकल देश -दुनिया और समाज को अपना भरपूर योगदान और बेहतरीन सेवाएं दे रहे हैं । सन 1964 में बनी यह संस्था उच्च शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र मे शुरू से ही बहुत लोकप्रिय रही है । अब इसको स्वयं और आगे बढ़ने के लिए विभिन्न पदों और व्यवसायों में काम कर रहे अपने पुराने विद्यार्थियों , आम नागरिकों तथा सरकार के आर्थिक सहयोग की आवश्यकता दिखाई दे रही है । इस कड़ी में 1994 बैच के कॉमर्स ग्रेजुएट्स ने समारोहपूर्वक कॉलेज के उत्थान की दिशा में आगे आकर नई पहल कर दी है । अब यह सिलसिला आर्ट्स , साइंस, कॉमर्स , कंप्यूटर , पत्रकारिता आदि संकायों के बाकि सभी पुराने विद्यार्थियों तथा प्रोफेसर्स की ओर से लगातार जारी रहेगा । उन्होंने सबके सहयोग से इस कॉलेज को यूनिवर्सिटी के दर्जे तक पहुंचाने की बात भी कही । उन्होंने कहा कि जल्द ही इस सिलसिले में जोरदार प्रयास शुरू किए जाएंगे ।

कॉलेज के प्रिंसिपल एवं शिक्षाविद  डॉ. अभय सिंह यादव एवं प्रोफेसर्स स्टाफ की उपस्थिति में उक्त मिलन समारोह प्रारंभ होने से पूर्व सभी आगंतुकों का स्वागत कॉलेज के पुराने विद्यार्थियों से मिलकर बनी एलुमनी एसोसिएशन की ओर से पुष्प भेंट करते हुए तिलक लगाकर किया गया । समारोह को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि पुराने छात्रों का कॉलेज में इस तरह समारोहपूर्वक मिलना और संस्था के प्रति सहयोग का हाथ बढ़ाना उनके कार्यकाल में गौरव की बात है । उन्होंने कहा कि वह इस परंपरा को आगे बढ़ाने के भरपूर प्रयास करेंगे , ताकि यह संस्था सबके सपनों के मुताबिक उच्च शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र मे और आगे बढ़ सके। अनेक शानदार कार्यक्रमों को लेकर दिनभर चले मिलन समारोह के समापन अवसर पर संयोजक सदस्य कौशल गुप्ता तथा कॉमर्स डिपार्टमेंट की अध्यक्षा डॉ. कविता गुप्ता ने सभी आगंतुक पुराने विद्यार्थियों एवं अतिथियो का आभार व्यक्त किया । समारोह को पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव गुप्ता , महासचिव जगमोहन गुप्ता , प्रो. जंग बहादुर सिंह , प्रो. आरपी शर्मा , प्रो. कविता गुप्ता , एलुमनी एसोसिएशन की उपाध्यक्षा वंदना पोपली आदि ने भी संबोधित किया ।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

 

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment