Join Indian Army: Agniveer योजना के तहत 8 फरवरी से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

By Sahab Ram
On: January 10, 2024 5:52 PM
Follow Us:

Agniveer Army Bharti 2024 : निदेशक भर्ती, सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी कर्नल आनंद साकले ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीरों की भर्ती ( Join Indian Army ) दो चरणों में की जाएगी।  पहले चरण ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) व दूसरे चरण में भर्ती रैली होगी। भर्ती के लिए जो इच्छुक उम्मीदवार है वे अपना नाम वेबसाईट joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करा लें । ऑनलाइन आवदेन फीस 250 रूपय रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 मार्च 2024 के उपरांत बंद कर दी जाएगी।

 

इन 4 जिलों के युवा कर सकेंगे आवेदन, ये है पात्रता

कर्नल आनंद साकले ने बताया कि रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिला के जिन युवाओं का जन्म 1 अक्टूबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच हुआ है और उन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है, जो उम्मीदवार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

 

इन पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

अग्निवीर जनरल ड्यूटी, Agniveer लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन  दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं पास के पद सभी आर्म फोर्स के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है।  वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपने निजी मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाईन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को  अवश्य दबाएं। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़े और योजना बारे भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें।

 

आईटीआई/कौशल योग्य उम्मीदवारों के लिए बोनस अंक निम्नानुसार हैं :

  • (1) 10वीं प्लस दो साल का आईटीआई कोर्स     –    20
  • (2) 10वीं प्लस 02/03 साल का डिप्लोमा        –    30
  • (3) 12वीं प्लस एक साल का आईटीआई कोर्स    –    30
  • (4) 12वीं प्लस दो साल का आईटीआई कोर्स     –    40
  • (5) 12वीं प्लस डिप्लोमा धारक           –    50

 

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

एनसीसी ए और बी के लिए 5 और 10 अंक बोनस मिलेंगे। तथा एनसीसी सी सर्टिफिकेट के लिए जीडी श्रेणी में 20 और बाकी श्रेणी 15 अंक मिलेंगे। गणतंत्र दिवस भागीदारी के अतिरिक्त 5 अंक मिलेंगे। आवेदन प्रक्रिया का तरीका और ऑनलाइन परीक्षा का तरीका समझने के लिए वेबसाइट पर वीडियो अवश्य देखें। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के पांच स्थान भरने की आवश्यकता है

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now