जेजेपी नेता अभिमन्यु राव ने यादवों के बलिदान को याद दिला अहीर रजिमेंट की मांग का समर्थन कर पीएम, सीएम को लिखें पत्र

By Sahab Ram
On: March 22, 2022 3:23 PM
Follow Us:

भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट गठन को लेकर संसद से सड़क तक मच रहे शोर में अब जननायक जनता पार्टी, हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव ने भी अपना सुर मिला दिया है। अभिमन्यु राव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री मनोहरलाल एवं विशेष तौर से  डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को पत्र लिखकर न्यायिक- तर्कसंगत एवं यादव समाज के सम्मान- स्वाभिमान से जुड़ी अहीर रेजीमेंट गठन की मांग को तुरंत प्रभाव से अमल में लाने की अपील की है। 

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

पत्र में अभिमन्यु राव ने कहा है कि  इतिहास गवाह है अहीर समाज अपनी स्वर्णिम सैनिक संस्कृति के लिए देशभर में विशेष एवं अलग पहचान रखता है। देश की आजादी से पहले के इतिहास से लेकर आज तक देश की एकता एवं अखंडता के लिए जितने भी युद्ध लड़े गए उसमें अहीर समाज के युवाओं  की बहादुरी व शहादत गौरवशाली दस्तावेजों के साथ  इतिहास में दर्ज है।  इस समाज ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए सदैव सर्वोच्च बलिदान दिया है।

अहीर समाज के योद्धाओं ने सन1739 में करनाल के मैदान में मुग़ल फ़ौज के भाग खड़े होने के बाद नादिरशाह का मुकाबला पांच हजार  वीर अहीर सैनिकों ने राव बालकिशन के नेतृत्व में किया और सभी उस युद्ध के दौरान वीरता से लड़ते हुए शहीद हो गए, स्वयं नादिरशाह ने वीर अहीरों की तारीफ में मुग़ल बादशाह से कहा कि यदि ऐसे एक दो सेनापति मुझ से युद्ध में टकराते तो मेरा दिल्ली पहुंचना मुश्किल हो जाता ।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

सन1857 की क्रांति राव तुलाराम, राव गोपालदेव व राव किशन सिंह के नेतृत्व नसीबपुर नारनौल के मैदान में अंग्रेजो से दो-दो हाथ करते हुए 5 हजार वीर अहीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया । प्रथम विश्व युद्ध में 19,546 (उन्नीस हजार पाँच छियालीस) एवं द्वितीय विश्व युद्ध में 38,150 (अड़तीस हजार एक सौ पचास) देश में जातीय अनुपात में सबसे अधिक सैनिक देने वाली कौम वीर अहीर सैनिकों ने दुनिया के अंदर अंग्रेजों के साथ विभिन्न मोर्चों पर लड़ते हुए अपना परचम फहराया और ब्रिटिश भारत के तोपखाने के इतिहास में पहला विक्टोरिया क्रॉस भी वीर अहीर उमराव सिंह को दिया गया ।  

आजादी के बाद सन1962 में चीन के साथ “रेजांगला का युद्ध” जोकि विश्व  के 5 दुर्लभतम युद्धों में से एक है,इस युद्ध में 13 कुमाऊँ बटालियन की चार्ली सी कम्पनी के 124 वीर अहीरों की टुकड़ी ने 3000 (तीन हजार) चीनी सैनिकों के दांत खट्टे कर दिए थे और अंतिम व्यक्ति अंतिम बुलेट तक युद्ध किया । इसके अलावा हाजी पीर का युद्ध, सन1971 का पाकिस्तान युद्ध, कारगिल युद्ध अथवा संसद भवन हमला इन सभी में वीर अहीरों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए देश की आन बान शान के लिए अपनी शहादत देते हुए देश की सुरक्षा की । युद्ध में शौर्य, पराक्रम, साहस, बलिदान के लिए दिए जाने वाले सभी मेडल वीर अहीरों के नाम लिखे हुए हैं। 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

 चौधरी देवीलाल ताउम्र जय जवान जय किसान के लिए जिए
अभिमन्यु राव ने डिप्टी सीएम से अपील करते हुए कहा कि  जनायक चौधरी देवीलाल ने अपना पूरा जीवन जय जवान जय किसान के सम्मान व स्वाभिमान में समर्पित कर दिया था। हल और हथियार की संस्कृति में विश्वास रखने वाली इस बहादुर बलिदानी कौम की अहीर रेजिमेंट की मांग  आपके नेतृत्व में स्वीकृत हो। हमारी अपील है कि आप भारत सरकार से बातचीत कर अहीर रेजिमेंट की इस जायज एवं आवश्यक मांग को जल्द ही पूरा करवाएं।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment