विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की नियमित मॉनिटरिंग तथा समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

By Sahab Ram
On: June 4, 2026 4:48 PM
Follow Us:

झज्जर, 03 जून। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 को पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक एवं त्रुटिहीन बनाना है, ताकि सूची में शामिल प्रत्येक नाम पात्र और अपडेट हो। जिला प्रशासन निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।


डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग उपरांत  निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों की बैठक में
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर तैयारियों की समीक्षा कर रहीं थीं।
 उन्होंने अभियान की रूपरेखा, अधिकारियों की जिम्मेदारियों सहित अन्य संबंधी कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

’विश्व पर्यावरण दिवस’ पर किया राज्यव्यापी  वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ


डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे, जबकि 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 5 जून से 15 जून 2026 तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा।
उन्होंने सभी ईआरओ और एईआरओ को निर्देश दिए कि वे अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कार्य की निरंतर समीक्षा सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या त्रुटि न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
डीसी ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जब भी बीएलओ घर-घर सर्वे के लिए आएं तो उन्हें सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। परिवार अथवा आसपास के मृत, स्थानांतरित या अयोग्य मतदाताओं की जानकारी साझा करें तथा 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आवश्यक विवरण अवश्य दें।
डीसी ने राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने अभी तक बूथ लेवल एजेंट-2 की नियुक्ति नहीं की है, वे इसे शीघ्र पूरा करें ताकि पुनरीक्षण अभियान को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सके।
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा,बहादुरगढ़ बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितु बंसीवाल,डीईओ रतिंद्र सिंह, डीईईओ राजबाला मलिक, डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल,नायब तहसीलदार निर्वाचन कुलदीप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment